दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक की मौत, तीन घायल

  • गुठनी मेहरौना मुख्य मार्ग पर भिड़े दो ट्रक, दोनों ट्रक आगे से हुये क्षतिग्रस्त

लार, देवरिया | जिले के बिहार बॉर्डर मेहरौना – गुठनी के बीच शुक्रवार की सुबह दो ट्रकों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

सूत्रो के अनुसार यूपी की तरफ से आ रही आम लदी डीसीएम और बिहार से यूपी की तरफ बालू लेकर जा रही ट्रक में अचानक आमने सामने भिड़ंत हो गई जिससे डीसीएम चालक की मौके पर ही मौत हो गई और दोनों ट्रकों में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि ट्रकों की रफ्तार तेज होने की वजह से यह भीषण हादसा हुआ है । घटना की सूचना मिलते हीं पुलिस ने अपने दलबल के साथ मौके पर पहुँच कर दुर्घनाग्रस्त डीसीएम में फसे चालक के शव को निकालने में लग गये साथ ही गाड़ियों के मलवे का हटाने का कार्य शुरु हुआ ताकि जल्द से जल्द बंद पड़े यातायात को सुचारू रूप से पुनः बहाल किया जा सके। ख़बर लिखे जाने तक पुलिस ने पंचनामा बनवाकर मृतक को पोस्टमार्टम के बिहार के सीवान सदर अस्पताल भेज दिया। स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को गुठनी पीएचसी ले आई जहाँ चिकित्सकों ने घायलों की स्थिति की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए बेहतर ईलाज के लिए सीवान सदर रेफर कर दिया। मृत डीसीएम चालक की पहचान यूपी के श्रीनगर घाटम पुर कानपुर निवासी राजकिशोर का 40 वर्षीय पुत्र सोनू सविता के रूप में हुई है। वहीं घायलों में ट्रक चालक छपरा जिले के अवतार नगर थाना स्थित सांठा गाँव निवासी भागवत राय का पुत्र शंकर और डीसीएम का उपचालक कानपुर जिले के घाटम पुर थाना स्थित श्रीनगर गाँव निवासी अयोध्या प्रसाद का पुत्र रज्जन कुशवाहा शामिल है। एक घायल की अभी तक पहचान नही हो सकी है।

यह भी देखें  जानिए आखिर जिला मजिस्ट्रेट ने जौनपुर में क्यों लगाया धारा 144

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!