पेट्रोल डीजल की कीमतों पर अप्रत्याशित वृद्धि के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन

प्रभु सिंह, पिंडवाडा | पेट्रोल डीजल की कीमतों पर अप्रत्याशित वृद्धि के खिलाफ शुक्रवार को सिरोही जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में जिले के सभी प्रखंडो में पेट्रोल पम्पों के समीप प्रदर्शन कर बढ़ती पेट्रोल डीजल व महंगाई कम करने का दबाव बनाया। पूर्व जिला प्रमुख चन्दन सिंह देवड़ा सहित कई नेताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और कहा कि – भाजपा सरकार इस आपदा में अवसर का लाभ ले देश की जनता को लूटने का काम कर रहीं हैं। कोरोना काल में उद्योग-धंधे बंद पड़े हैं। लाखों लोग बेरोजगार हो चुके हैं। मजदूरों को काम नहीं मिल रहा है। लोगों के सामने परिवार का पेट भरना मुश्किल हो रहा है। इस बढ़ती कीमतों का असर सीधा आम जनजीवन में पड़ रहा है। कीमतों में वृद्धि के कारण परिवहन खर्च भी बढ़ा है। सभी प्रकार के सामग्री के दाम बढ़े हैं। प्रतिदिन उपयोग में होने वाले खाद्य पदार्थों पर भी इसका असर है जैसे सरसों तेल 200रु लीटर हो गए हैं। आज महंगाई इतिहास के चरम सीमा को पार कर चुका है। इस मंहगाई की चौतरफा मार से आम जनमानस की हालत गंभीर हो चुका है। । पूर्व पार्षद सुरेश भाई रावल ने कहा कि इस महंगाई का जवाब जनता चुनाव में देगी। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अचल सिंह बालिया ने कहा कि दिन प्रतिदिन गैस, पेट्रोल की कीमतों बढ़ने से लोगों में आक्रोश है। केंद्र सरकार के विरुद धरना में नया सानवाडा सरपंच  ईशवर सिंह दहीया समस्त समस्त कॉंग्रेस कार्यकता मौजूद थे|

यह भी देखें  पुलिस चौकी में घुसा बेकाबू ट्रक, एक घायल

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!