गोरखपुर एसटीएफ ने एक शातिर को ठोक दिया
गोरखपुर। योगी राज में एक और ठोक दिया गया। गोरखपुर में रविवार को STF ने बदमाश परवेज को एनकाउंटर में मार गिराया । उस पर एक लाख रुपए का इनाम था। मुठभेड़ पीपीगंज थाना क्षेत्र के चिउटहां-सरहरी बंधे पर हुई। अब लोग कहने लगे हैं योगीराज में किसी भी क्रिमिनल को कोई संरक्षण नहीं मिलने वाला। जो सर उठाएगा, कुचल दिया जाएगा। रविवार को बाइक सवार दो बदमाश जा रहे थे। तभी एस टी एफ की मुठभेड़ हुई। मौके से एक बदमाश भागने में सफल रहा। मारा गया बदमाश अंबेडकरनगर जिले के माफिया खान मुबारक का शूटर था। वह अंबेडकरनगर जिले के बसपा नेता जुरगाम मेहंदी हत्याकांड के आरोप में फरार चल रहा था। परवेज मखदूमनगर का रहने वाला था।
एसटीएफ गोरखपुर यूनिट के डिप्टी एसपी धर्मेश कुमार शाही और निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह के अनुसार परवेज मखदूमपुर में कई हत्याओं के मामले में मोस्टवांटेड था।
2018 में हुई थी जुगराम मेहंदी की हत्या
अंबेडकनगर जिले में हीरापुर बाजार के पास 15 अक्टूबर 2018 की सुबह करीब 10 बजे असलहाधारी बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर बसपा नेता जुरगाम मेहंदी और उनके चालक की हत्या कर दी थी। इस गोलीबारी मे दो राहगीर भी घायल हो गए थे। बदमाश खान मुबारक समेत 11 लोगों के खिलाफ हत्या और साजिश की धाराओं में अंबेडकरनगर के हंसवर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था।