NCC कैडेट्स को दी गई यातायात नियमों की जानकारी

अभिजीत श्रीवास्तव

जौनपुर:यातायात पुलिस ने रविवार को एनसीसी के बच्चों को यातायात नियमों की पूरी जानकारिया दी तथा कुछ देर के लिए एनसीसी के कैडेट्स के माध्यम से शहर की यातायात व्यवस्था का संचालन भी कराया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी यातायात/नगर कुलदीप कुमार गुप्ता, प्रभारी निरीक्षक यातायात सै0 हुसैन मुन्तजर व समस्त उप निरीक्षक यातायात की उपस्थिति में द्वारा यातायात के संकेत के माध्यम से विभिन्न चौराहों पर यातायात का संचालन सफलतापूर्वक कराया गया,व लोगों को पुष्प देकर यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। शहर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाते हुए हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की अनिवार्यता, हेलमेट, सीट बेल्ट, सड़क पर अवैध रुप से खड़े वाहनो के पार्किंग, मदिरापान करके वाहन ना चलाने के संबंध में लोगों को जेसीज व वाजिदपुर चौराहों पर जागरूक किया गया एवं चेकिंग अभियान चलाकर प्रवर्तन की कार्यवाही भी किया गया।

अस्वीकरण : इस वेबसाइट पर दी की गई ख़बर,फोटो तथा वीडियो जैसा हमारे सवांददाता ने दिया है उसे प्रकाशित किया गया है । यदि किसी ख़बर,फोटो, वीडियो पर सुझाव, शिकायत या आपत्ति हो तो हमें thenewswalaportal@gmail.com पर मेल करें, किसी भी ख़बर,फोटो, वीडियो के लिए The Newswala जिम्मेदार नहीं होगा।



About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!