लार युवा मोर्चा ने टीकाकरण के लिए सौंपा ज्ञापन

लार युवा मोर्चा ने दिया ज्ञापन, 18 से ऊपर का शीघ्र हो वैक्सिनेशन
लार। लार युवा मोर्चा ने सीएचसी लार के अधीक्षक डॉ बीवी सिंह को सीएमओ के नाम सम्बोधित एक ज्ञापन सौंपा। मांग की गई कि लार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शीघ्र 18 से ऊपर के सभी लोंगों के टिका करण की व्यवस्था कराई जाए। इस अवसर पर मोर्चा के अध्यक्ष साहू विशाल गुप्ता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि लार सीएचसी यूपी का टॉप अस्पताल है। डॉ बीवी सिंह की जितनी प्रशंसा की जाय कम होगी। एक जून से 18 वर्ष से ऊपर वाले लोगों को कोरोना का टीका लगना था। न जाने लार को क्यों वंचित किया गया। तहसील मुख्यालय से कम महत्वपूर्ण नहीं है यह क्षेत्र। इसकी उपेक्षा नहीं होनी चाहिए।

About Author

यह भी देखें  पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार की रस्में शुरू, सेंट पीटर्स स्क्वायर में लाखों श्रद्धालु | The Newswala

Leave a Reply

error: Content is protected !!