लार को 18 प्लस के वैकिसिनेशन से वंचित करने पर आक्रोश
यूपी का टॉप अस्पताल लार 18 + के लिए हो गया उपेक्षित
लार। बड़े बड़े दावे। जब कोई संघर्ष करे तो टांग खिंचने वाले आगे आते हैं। जब संघर्ष की जीत होती है तो श्रेय लेने के होड़ में लोग लग जाते हैं। यही बुराई है। लार सीएचसी यूपी का टॉप अस्पताल है। डॉ बीवी सिंह की जितनी प्रशंसा की जाय कम होगी। एक जून से 18 वर्ष से ऊपर वाले लोगों को कोरोना का टीका लगना था। न जाने लार को क्यों वंचित किया गया।
लार में 18- 45 वर्ष कोविड वैक्सीनेशन न होने से युवक और युवतियों में आक्रोश है।लार में समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 1 जून से 18 से 45 वर्ष के आयु के लोगो का टीकाकरण होना था ,लेकिन लार को टीकाकरण केंद्र नही बनाया गया जिससे लार क्षेत्र की जनता में काफी रोष व्याप्त है ।युवक युवतियों का कहना है कि हम लोगो रजिस्ट्रेशन कर इतने दिनों से इंतजार कर रहे थे कि 1 जून से टीकाकरण होना था लेकिन लार को वैक्सिनेशन सेंटर नही बनाया गया ,हम 20 km दूर कैसे टीकाकरण कराने कैसे जाय । 26 मई को मुख्यमंत्री ने देवरिया का दौरा किया था उसमें उन्होंने लार को 20 पीकू वार्ड और जिले में 1 जून जिले में वैक्सीनेशन कराने का स्वस्थ्य विभाग को फरमान जारी किया था । इसके उलट देवरिया प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने लार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को इससे वंचित कर दिया जिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को सूबे मुख्यमंत्री ने 20 पीकू वार्ड देकर इसके महत्व को बताया था।
युवा सचिन शर्मा ने बताया कि मैंने 15 दिन से रजिस्ट्रेशन कराया था ,लेकिन जिले में 18 वर्ष ऊपर टिकाकरण न होने से निराशा थी लेकिन देवरिया दौरे पर मुख्यमंत्री जी के आदेश के बाद खुशी की लहर दौड़ गयी लेकिन लार समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 18 वर्ष ऊपर कोविड सेंटर न बनाये जाने से निराशा है ।निशा उपाध्याय कहती है की लार समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 18- 45 वर्ष कोविड वैक्सीनेशन सेंटर न बनाना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है हम युवतियां कैसे 20 किलोमीटर जाए वैसिनेशन कराने।
महिमा तिवारी ने कहाँ की लार में 18 -45 वर्ष कोविड वैक्सीनेशन न बनाये जाने हम निराश है हम जिलाधिकारी साहब से अनुरोध करते है कि लार में भी कोविड वैक्सीनेशन सेंटर बनाया जाय ।
निःसन्देह यह जिला प्रशासन की उपेक्षा का परिणाम है। सोशल मीडिया पर आज लोग पूर्व जिलाधिकारी अमित किशोर की भी याद कर रहे। अमित किशोर ने अपने कार्यकाल में सदा लार को प्राथमिकता दी।
लार युवा मोर्चा के अध्यक्ष साहू विशाल कुमार गुप्ता, संयोजक प्रियेश नाथ त्रिपाठी, शिशिर राय, अविनाश पाण्डेय, रजक कुमार , सूरज सिंह राजपूत, प्रसेनजित सिंह, आदि कई युवाओं ने लार सीएचसी पर शीघ्र 18 से ऊपर वाले लोंगों के टीके की व्यवस्था करने की मांग की है।