टीजे हटाओ, लार बचाओ की मांग पर धरना दिए भाजपाई

लार। आये दिन लोगों का उत्पीड़न हुआ। खूब धना दोहन हुआ। लार क्षेत्र में आपराधिक घटना बढ़ी। लूट हुई। गोली चली। इन सबके सन्दर्भ में भाजपा के किसी नेता ने लार एसओ के खिलाफ मोर्चा नहीं खोला। जब तीन जून गुरुवार को पानी सर से ऊपर चढ़ा तब भाजपाईयों को लगा कि अब कुछ करना चाहिए। भाजपाई थाना गेट पर एकत्रित हुए। थानेदार चोर है, घुसखोर है के नारे के बीच टीजे हटाओ लार बचाओ की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किए।

भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन की सूचना पर एडिशनल एसपी राजेश कुमार सोनकर मौके पर पहुंचे और स्थिति की जानकारी ली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह के भतीजे विकास सिंह आरओ का पानी सप्लाई करते हैं। आरोप है कि थाने से मुफ्त में आरओ का पानी मंगवाया गया। जब विकास सिंह ने मुफ्त में पानी का गैलन नहीं दिया तो उन्हें थाने उठवा लिया। इस बात की जानकारी होंने पर भाजपा के स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता एसओ के खिलाफ लामबंद होकर प्रदर्शन पर उतर गए। एडिशनल एसपी राजेश सोनकर को एक ज्ञापन दिया गया जिसमें मेहरौना के रास्ते पशु तस्करी,चुरिया के रोहित सिंह से लूट,इनके कार्यकाल में तीन गोली कांड आदि मामलों के पर्दाफाश नहीं करने का मामला उठाया गया।

थानाध्यक्ष के खिलाफ प्रदर्शन में भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश तिवारी,सुधीर सिंह, किशन मोदनवाल, चंद्रभूषण सिंह, विष्णुकांत तिवारी, बलबीर सिंह दादा, अरुण कुमार पांडेय, हाकिम सिंह,अशोक पांडेय, कन्हैया जायसवाल, देवेन्द्र सिंह,विकास रौनियार, संजय दुबे भाजपा मंडल अध्यक्ष मझौलीराज संजय दुबे सहित 20-25 पार्टी कार्यकर्ता थे। लार, सलेमपुर और मझौलीराज तीन भाजपा मंडल के लोगों ने एक जुटता का परिचय दिया।

यह भी देखें  कोरोना आपदा: थाईलैंड से अप्रवासी भारतीयों ने मदद में बढ़ाये हाथ

 

 

यदि आप भी कोई ख़बर हम तक भेजना चाहते है तो नीचे दिया हुआ फॉर्म भरें । 

कृपया यहाँ समाचार लिखें

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!