कोरोना आपदा: थाईलैंड से अप्रवासी भारतीयों ने मदद में बढ़ाये हाथ

 

लार से पांडे एन डी देहाती की रिपोर्ट

आपदा भारी है। बड़ी माहमारी है। इसका अह्सास अप्रवासिय भारतीयों को भी है। क्षेत्र के रोपन छपरा गाँव के युवाओं ने जब कोरोना की रोकथाम के लिए आगे कदम बढ़ाया तो थाईलैंड से अप्रवासी भारतीयों ने मदद में हाथ बढ़ाया। यह सब सम्भव हुआ है युवाओं के जोश और शोसल मीडिया की सक्रियता से। भाजपा मंडल महामंत्री त्रिभुअन प्रताप सिंह ने सबसे पहले अपने ट्रेक्टर, स्वचालित मशीन, मजदूरों के साथ अपने गाँव को सेनेटाइज करने का काम शुरू किया। बगल के गाँव बलुआ गौरी के युवा भी आगे आये। खबरें जब विभिन्न पोर्टलों के माध्यम से विदेश पहुंची तो अप्रवासी भारतीयों के मन को अपने माटी की सुगन्ध ने झकझोर कर रख दिया। दूरभाष से संपर्क का सिलसिला शुरू हुआ।

कोविड -19 के विरुद्ध चल रहे अभियान का कारवां रोपन छपरा, बलुआ गौरी, एक्सरहा होते हुए आज ग्राम गौरा पांडे , रतनपुरा में पहुंचा। नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान संतोष साहनी की पहल ने सेवा और सोच को विस्तार देने का काम किया। गौरा पांडे और रतनपुरा को 10 घंटे की अथक परिश्रम के बाद प्रशिक्षित लोगों द्वारा बहुत अच्छी तरह सैनिटाइज कर दिया गया। इसी के साथ लोगों को जागरूक भी किया गया और अपील किया गया कि लोग कोविड-19 के गाइडलाइन का पालन करके इसके प्रसार को रोकने में सहभागी बनें। त्रिभुअन प्रताप सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि श्रेय लेने की महत्वाकांक्षा की अपेक्षा सेवा भाव से किया गया कार्य उत्कृष्ट होता है। आज हमारे गांव के प्रवासी भाइयों द्वारा इस नेक काम में सहयोग देने का आश्वासन दिया गया है । थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में रह रहे हैं हमारे लोगों के परिवार के सदस्य श्री विनय सिंह ने सेवा को गति देने का आश्वासन दिया है । सेवा का कार्य जन सहयोग और जन सहभागिता के बिना सुखद संयोग तक नहीं पहुंचाया जा सकता है । सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को अपने क्रिया – कलाप से अवगत कराने का एक ही मकसद है कि समाज में जागरूकता फैले। वास्तव में अगर प्रत्येक व्यक्ति में जागरूकता आ जाए तो किसी सिस्टम को कुछ भी नहीं करना पड़ेगा और कोरोना के विरुद्ध चल रही लड़ाई को हम सभी लोग आसानी से जीत लेंगे। अब तक चल रहे इस अभियान में जिन समाजसेवियों और महानुभावो ने सहयोग किया है उस सहयोग को आप लोगों से अवगत कराना चाहता हूं। भविष्य में जो भी समाज सेवी सेवा और सहयोग में अपनी आहुति देगा उसकी सेवा को आप लोगों के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। मेरे स्वयं का सहयोग एक गिलहरी जैसा ही है जो आत्म संतोष के लाभ से परे नही है।

यह भी देखें  हनुमान जी की उपासना से सारे कष्ट और क्लेश दूर होते हैं - अखिलेश शांडिल्य

ग्राम रोपन
——————–

1-80 ली० Sodium Hypoclorideत्रिवेन्द्र कुमार सिंह

2-04 ली० सेनेटाइजर ग्रा० सभा , रोपन छपरा
( प्रधान दीपेन्द्र सिंह )

3- गांव को सैनिटाइज कर रहे लड़कों को इनाम एवं साथ चल रहे लोगों के जलपान की व्यवस्था नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान दीपेंद्र सिंह द्वारा किया गया। श्री नरेंद्र पांडे और विनोद सिंह जी का भी विशिष्ट योगदान था।

4- सेवा सहयोग – गोलू जैसवाल, राहुल गोड़ , विकास साहनी , अनिल साहनी , पीयूष सिंह , अंकित सिंह और दुष्यंत सिंह बिल्लू और स्वयं मैं तथा वारियर्स ऑफ रोपण छपरा के स्वयंसेवक।

नोट – रोपण छपरा में कोविड-19 से प्रभावित इलाकों को तीन बार सेनीटाइज किया जा चुका है तथा गांव के बड़े हिस्से को एक बार सैनिटाइज किया गया है। अभी भी गांव का कुछ हिस्सा सेंसटाइज करने के लिए बाकी है जिसके लिए समाजसेवियों की सहयोग की दरकार है।

ग्राम बलुआ और एकसरहा टोला
…………………………………………

1- 8 ली० Sodium Hypocloride गौरव कुमार सिंह (समाज सेवी)

2- 5 ली० वाहन इंधन। गौरव कुमार सिंह (समाज सेवी)

3- 100₹ जलपान हेतू मशीन ऑपरेटर को समाजसेवी गौरव कुमार सिंह द्वारा दिया गया। लगभग चार घंटा सैनिटाइजेशन का कार्य उपरोक्त मौजे में किया गया ।यहां पर शेष संसाधन मेरे द्वारा उपलब्ध कराया गया। गांव को सैनिटाइज करने में गौरव कुमार सिंह उनके भाई भूपेंद्र सिंह, अमरजीत विश्वकर्मा मेरा आपरेटर राहुल और गोलू जायसवाल का विशेष योगदान था। सेनेटाइज कर रहे कार्यकर्ताओं को जलपान इत्यादि का कार्य भाजपा बूथ अध्यक्ष हृदय नंद राजभर( एकसरहा ) द्वारा किया गया ।

ग्राम गौरा पाण्डेय , रतनपुरा
————————————
1- 13 ली० सेनेटाइजर -सतोष साहनी ( प्रधान )
2- 10 ली७ Sodium Hypocloride त्रिवेद्व कुमार सिंह ( मेरे अनुज )
3- 1500₹ का इनाम ग्राम प्रधान संतोष साहनी द्वारा
गोलू जायसवाल, अनील साहनी , राहुल गोड़ को
दिया गया। इन तीनो के परिश्रम को मैं अलग से
उद्धृत करते हुए भूरी – भूरी प्रशंसा करता हूं।
4- ग्राम गोरा पांडे और रतनपुरा में सैनिटाइजेशन के कार्य में गौरा पांडे और रतनपुरा के भाजपा कार्यकर्ताओं के अतिरिक्त ग्राम रोपण छपरा के दुष्यंत सिंह बिल्लू , वारियर्स ऑफ रोपन छपराके सदस्य तथा स्वय मै भी उपरोक्त कार्यों मे सहभागी था।

यह भी देखें  शिकायत के बाद कानूनगो एवं लेखपाल द्वारा किया गया फसल का सर्वे

……..
नोट — जिन बंधुओं को जागरूकता के इस सेवा अभियान में सहभागी बनना है वे सभी सादर अमंत्रित हैं जन सहयोग और जन सहभागिता के बिना कोई भी अभियान सफल नही हो सकता है

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!