मंत्री से सवाल पूछना स्थानीय पत्रकार को पड़ा भारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
यूपी के संभल में माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी के कार्यक्रम में सवाल पूछते एक पत्रकार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि स्थानीय पत्रकार संजय राणा ने मंत्री से विकास कार्यों पर सवाल पूछा तो पहले मंत्री ने नाराजगी भरे लहजे में पत्रकार को धमकाने की कोशिश की और बाद में भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री शुभम राघव ने पत्रकार के खिलाफ मंत्री के कार्यक्रम में हंगामा करने, मारपीट, गाली गलौज और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज करा दिया। जिसके बाद संजय राणा को कल रात गिरफ्तार कर किया गया था। वहीं आज उसको जमानत दे दी गई है। लेकिन समाजवादी पार्टी ने इस सवाल-जवाब का वायरल वीडियो शेयर कर बीजेपी पर निशाना साधा और इसे अघोषित इमरजेंसी और तानाशाही करार दिया है। वहीं प्रिंयका गांधी ने भी ट्वीट कर सरकार पर निशाना साधा है।
अस्वीकरण : इस वेबसाइट पर दी की गई ख़बर,फोटो तथा वीडियो जैसा हमारे सवांददाता ने दिया है उसे प्रकाशित किया गया है । यदि किसी ख़बर,फोटो, वीडियो पर सुझाव, शिकायत या आपत्ति हो तो हमें thenewswalaportal@gmail.com पर मेल करें, किसी भी ख़बर,फोटो, वीडियो के लिए The Newswala जिम्मेदार नहीं होगा।