लुटेरा होमगार्ड : गिरोह बनाकर करवाता था लूटपाट

प्रदेश के मेरठ जनपद की नौचंदी पुलिस ने एक होमगार्ड को गिरफ्तार किया हैं, जो गिरोह बनाकर लूटपाट करता था। इस होमगार्ड के संपर्क में कई अपराधी हैं।  आरोपी ने सिविल लाइन और नौचंदी में कई वारदातों को अंजाम दिया था। पुलिस ने उसके पास से लूट का माल भी बरामद किया है। अब पुलिस होमगार्ड के बाकी साथियों की तलाश की कर रहीं हैं|



सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नौचंदी इलाके में सीताराम पुलिया के पास कुछ दिन पहले लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। इसके कुछ दिन बाद ही सिविल लाइन क्षेत्र में सूरजकुंड के पास भी एक लूट की घटना हुई। इसके बाद पुलिस ने गुपचुप तरीके से इन लूट की तहरीर ली और जाँच शुरू कर दिया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला। इस दौरान एक बाइक का नंबर पुलिस ने निकाला, जिस पर कुछ बदमाश दिखे। इसी के आधार पर नौचंदी पुलिस ने संजय नामक होमगार्ड को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी होमगार्ड वर्तमान में टीपीनगर में तैनात है और पूर्व में नौचंदी थाने में भी तैनात था। पुलिस की पूछताछ में होमगार्ड ने लूट की वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की है। लूट की घटना में आरोपी के साथ दो अन्य के नाम सामने आए, जिन्हें ट्रेस करने के लिए एसओजी और नौचंदी थाने की टीम लगी है। पुलिस इस मामले में संभवत: सोमवार को खुलासा करेगी।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!