यूपी : 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव, 2 मई को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू
- उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में चार चरणों में होंगे पंचायत चुनाव
- 15 अप्रैल, 19 अप्रैल, 26 अप्रैल और 29 अप्रैल को होगा चुनाव
- 2 मई को होगी पंचायत चुनाव के नतीजों की घोषणा
यूपी में पंचायत चुनाव का बिगुल आख़िरकार बज चुका है| महीनों से कायम उहापोह समाप्त हो गई है | प्रदेश में चार चरणों में पंचायत चुनाव कराया जाएगा। पहला चरण 15 अप्रैल को, दूसरा चरण 19 अप्रैल को, तीसरा चरण 26 अप्रैल को, जबकि चौथा और अंतिम चरण का चुनाव 29 अप्रैल को कराया जाएगा और 2 मई को मतगणना की जाएगी। सभी चरणों में सुबह 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक मतदान कराया जाएगा। चुनाव की तारीखों के एलान के साथ ही यूपी में आचार संहिता लग गई है।
पंचायतीराज विभाग के अपर मुख्य सचिव ने जानकारी दी थी कि हाई कोर्ट के आदेश पर पंचायतों में नए सिरे से आरक्षण लागू करने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है | आपत्तियों के निस्तारण के बाद अधिकतर जिलों में ग्राम प्रधान, ब्लॉक प्रमुख और ग्राम, क्षेत्र और जिला पंचायत वॉर्डों का आरक्षण आवंटन पूरा हो गया है | अंतिम सूचियां शुक्रवार को प्रकाशित की जाएंगी |
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा 24 अप्रैल से प्रस्तावित है। पंचायत चुनाव के मद्देनजर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा आगे टलना तय हो गया है।
15 अप्रैल को पहले चरण में इन 18 जिलों में मतदान
सहारनपुर, गाजियाबाद, रामपुर, बरेली, हाथरस, आगरा, कानपुर नगर, झांसी, महोबा, प्रयागराज, रायबरेली, हरदोई, अयोध्या, बस्ती, संतकबीरनगर गोरखपुर, जौनपुर और भदोही में होगा मतदान।
19 अप्रैल को दूसरे चरण में इन 20 जिलों में मतदान
मुजफ्फरनगर, बागपत, गौतम बुद्ध नगर, बिजनौर, अमरोहा, बदायूं, एटा, मैनपुरी, कन्नौज, इटावा, ललितपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, लखनऊ, लखीमपुर खीरी, सुल्तानपुर, गोंडा, महाराजगंज, वाराणसी, आजमगढ़।
26 अप्रैल को दूसरे चरण में इन 20 जिलों में मतदान
शामली, मेरठ, मुरादाबाद, पीलीभीत, कासगंज, फिरोजाबाद, औरैया, कानपुर देहात, जालौन, हमीरपुर, फतेहपुर, उन्नाव, अमेठी, बाराबंकी, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, देवरिया, चंदौली, मिर्जापुर, बलिया।
29 अप्रैल को चौथे चरण में इन 17 जिलों में मतदान
बुलंदशहर, हापुड़, संभल, शाहजहांपुर, अलीगढ़, मथुरा, फर्रुखाबाद, बांदा, कौशांबी, सीतापुर, अंबेडकर नगर, बहराइच, बस्ती, कुशीनगर, गाजीपुर, सोनभद्र, मऊ में होगा मतदान।
अधिकारियों ने बताया कि पंचायतों के आरक्षण और आवंटन की सूची को वेबसाइट www.panchayatiraj.up.nic.in पर लाइव कर दी गई है। इसके होम पेज के मेन मेन्यू में पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 नाम से लिंक है। इस पर यह सूची हासिल की जा सकती है।