स्कूटी से गिरी महिला की मौत

देवरिया। लार थाना क्षेत्र के भरौली निवासी सालिग्राम दुबे रविवार को दोपहर पत्नी सरोज देवी 60 वर्ष को स्कूटी से लेकर लार जा रहे थे। रामजानकी मार्ग पर स्थित कुईचवर गाव के सामने पहुचे थे कि उनकी पत्नी स्कूटी से नीचे गिर गयी । लार अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी । घटना की सूचना पर गांव के लोग अस्पताल पहुचे और शव को लेकर गांव आये । परिजनों ने शव का दाहसंस्कार भागलपुर घाट पर कर दिया । परिजनों के अनुसार मृतक सरोज देवी अपनी पति के साथ लड़के प्रमोद के पास जा रही थी जो लार के पिंडी रोड में पशु आहार की दुकान किया है । डॉक्टरों ने अनुसार महिला को सर में काफी चोट थी । शरीर से अत्यधिक रक्त स्राव होने की वजह से महिला की जान चली गयी।

About Author

यह भी देखें  चौकीदार को अफसरी धौंस दिखाने वाले कृषि पदाधिकारी निलंबित

Leave a Reply

error: Content is protected !!