गहलोत सरकार के उद्योग मंत्री परसादी लाल मीणा का लेडीज टॉयलेट इस्तेमाल करते वीडियो हुआ वायरल

जयपुर | राज्य के उद्योग मंत्री परसादीलाल मीणा का लेडीज टॉयलेट इस्तेमाल करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद निशाने पर आ गए हैं। उद्योग मंत्री के इस ओछी हरकत पर विपक्ष ने भी उन्हें सोशल मीडिया पर आड़े हाथों लिया। भाजपा प्रवक्ता लक्ष्मीकांत भारद्वाज ने ट्वीट करते हुये कहा कि –  मंत्री को मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। अगर मंत्री ही महिलाओं का मान भंग करेंगे तो दूसरों से क्या अपेक्षा करेंगे। एक पुरुष मंत्री का जानबूझकर लेडीज टॉयलेट इस्तेमाल करना क्या साबित करता है?

उद्योग मंत्री परसादीलाल मीणा के वायरल इस वीडियो में मंत्री जी लेडीज टॉयलेट से हाथ धोकर बाहर आते हुए दिख रहे हैं। बाहर आते वक्त मंत्री को एक व्यक्ति टोकते हुए कहता है कि गुरुदेव थोड़ा ऊपर तो गौर कर लेते, लेकिन मंत्री उसे अनसुना करते हुये निकल जाते हैं। जिस लेडीज टॉयलेट का उद्योग मंत्री परसादीलाल मीणा इस्तेमाल करते हुए दिख रहे हैं उसमें उस वक्त भी महिलाओं की आवाजाही भी वायरल वीडियो मे साफ दिखाई दे रही हैं और गेट पर साफ अक्षरों में महिला शौचालय भी लिखा हुआ दिखाई दे रहा हैं । हालांकि वीडियो कहां का है  यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!