देश दीपक तिवारी और नागेंद्र शाही का हुआ यूपीपीसीएस में चयन

देवेंद्र पुरोहित, देवरिया | यूपीपीसीएस 2019 का परीक्षा परिणाम आखिरकार बुधवार को घोषित हो ही गया। इस परीक्षा में देवरिया के होनहारों ने अपना परचम लहराया है। लार थाना क्षेत्र के कोहरा के देश दीपक तिवारी का नायब तहसीलदार और खरवनिया के रहने वाले नागेंद्र शाही का विधि अधिकारी के पद पर चयन हुआ है। दोनों परिवारों में खुशी का माहौल हैं ।

लार थाना क्षेत्र के गाँव खरवनिया निवासी जगत नारायण साही के पुत्र नागेंद्र कुमार शाही का चयन लोक निर्माण विभाग में विधि अधिकारी पद पर हुआ है। विधि अधिकारी कैटेगरी में ये 11 वें स्थान पर हैं। उन्होंने हाई स्कूल से लेकर कानून तक की पढ़ाई इलाहाबाद में रहकर पूरी की। इन्होंने अपनी सफलता का श्रेय बड़े भाई इंस्पेक्टर विनय कुमार शाही को दिया है। वही गाँव कोहरा निवासी राम नारायण तिवारी के पुत्र देश दीपक तिवारी का चयन नायब तहसीलदार पद पर हुआ है। ये नायब तहसीलदार के ग्रुप में दूसरे स्थान पर हैं। देश दीपक ने हाईस्कूल की परीक्षा शहीद रामचंद्र इंटर कॉलेज बसंतपुर धूसी से पास किया वहीं इंटर की पढ़ाई बीआरडी इंटर कॉलेज से पूरी की। इसके बाद आगे की पढ़ाई और तैयारी के लिए इलाहाबाद चले गए। इसी वर्ष देश दीपक का चयन एयर फोर्स में एयर ट्रेफिक कंट्रोल पद पर हो चुका था किन्तु वह यूपीपीसीएस के रिजल्ट के इंतज़ार में थे । इनकी सफलता पर बड़े भाई सदानंद तिवारी छोटे भाई भारत भूषण तिवारी और माता मीरा तिवारी ने खुशी जताई है।

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!