देवरिया में आज एक दिवसीय दौरे पर आएंगी राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, प्रशासन ने की तैयारियां पूरी

अनवर अंसारी, देवरिया। यूपी की राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन पटेल की आज देवरिया जनपद में एक दिवसीय दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। यहां सुरक्षा के कड़े इंतेजाम किये गए हैं। कार्यक्रम स्थल से लेकर खरोह बार्डर तक चप्पे चप्पे पर पुलिस की पैनी नज़र रहेगी। राज्यपाल की सुरक्षा में 2 एएसपी, 4 सीओ, 10 एसओ समेत 200 पुलिस बल एवं 2 कम्पनी पीएससी बाहर से बुलाई गई है जो रूट के हर मोमेंट पर सक्रीय रहेंगे। इसमें यातायात का भी ख्याल रखा गया है यात्रियों का आवागमन जारी रहेगा सिर्फ वीआईपी मोमेंट के दौरान कुछ क्षण यातायात प्रभावित रहेंगे। इसी क्रम में डीएम अमित किशोर और एसपी डॉ0 श्रीपति मिश्र ने मंगलवार को पुलिस लाइन स्थित कार्यक्रम स्थल पर बने प्रेक्षागृह का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया और डयूटी से जुड़े समस्त अधिकारियों को सुरक्षा प्रबंध से लेकर साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक सभी व्यवस्थाओं को पूर्ण किये जाने का निर्देश दिया।

प्रशासन के मुताबिक राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के प्रोटोकाल के कार्यक्रम अनुसार बुधवार की सुबह 10.05 मिनट पर जनपद गोरखपुर से देवरिया के लिए प्रस्थान कर 11 बजे कार्यक्रम स्थल पुलिस लाइन में पहुॅचेंगी। यहां 11.30 बजे तक महिला स्वयं सहायता समूह के साथ मिटिंग करेंगी। और 11.30 बजे से 12.30 बजे तक क्षय रोग प्रभावितों एवं एनजीओ आदि के साथ बैठक करेंगी। वहीं 12.30 बजे से 1 बजे तक कृषि से जुड़े एफपीओ एवं प्रगतिशील कृषकों के साथ बैठक करेंगी। इसके अलावा 1.30 बजे प्रधानमंत्री आवास योजना का प्रस्तुतिकरण किया जाना निर्धारित है। इस मौके पर जिले एवं तहसील के आला अफसर एवं पुलिस के अधिकारीगण मौजूद रहे।

यह भी देखें  देवरिया के पुलिस अधीक्षक ने गुठनी पुल पर मूर्ति बिसर्जन की देखी जगह

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!