देवरिया के पुलिस अधीक्षक ने गुठनी पुल पर मूर्ति बिसर्जन की देखी जगह
लार। देवरिया के पुलिस अधीक्षक डॉ श्रीपति मिश्र, सीओ सलेमपुर वरुण मिश्र, एसडीएम संजीव कुमार शनिवार को गुठनी पुल व चनुकी पुल का निरीक्षण किये। दोनों जगहों पर दशहरा के बाद दुर्गा प्रतिमाएं विसृजित की जाती हैं। एसपी ने लार के थानाध्यक्ष विजय सिंह गौर से विसर्जन के समय पर्याप्त सुरक्षा, प्रकाश व नावों का प्रबन्ध करने का निर्देश दिया।
लार क्षेत्र की ज्यादातर प्रतिमाएं गुठनी पुल पर ही विसर्जित होतीं हैं। वहां कुछ बिहार की भी मुर्तिया जलप्रवाह के लिए लाई जाती हैं। वर्ष 2016 में मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए साम्प्रदायिक विवाद के बाद पुलिस पर पथराव, पुलिस चौकी पर तोड़फोड़, दुकानों में लूट व आगजनी की घटनाएं एक काला अध्याय बनकर उभरीं थीं। बहुत से निर्दोष लोंगो पर पुलिस ने जुर्म ज्यादती भी किया था। कुछ निर्दोष लोंगो पर पुलिस ने गम्भीर आपराधिक मुकदमे भी लिखे थे। इन घटनाओं को लेकर भी प्रशासन सतर्क है। स्थानीय पुलिस हर छोटी से छोटी सूचना को अटेंड कर रही है।दशहरा व दुर्गा विसर्जन को लेकर प्रशासन सतर्क है। इसके पूर्व लार में पीस कमेटी की बैठक कर दुर्गापूजा आयोजकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा चुके हैं।