पुलिस मित्र की बैठक में हुई कई मुद्दों पर चर्चा

जयपुर | पुलिस कार्य प्रणाली में प्रजातांत्रिक मूल्यों के अनुरूप गुणात्मक परिवर्तन लाने और समाज के लोगों के साथ पुलिस की सहभागिता के साथ कानून व्यवस्था की मजबूती के लिए बनाए गए पुलिस मित्र सोडाला समूह की प्रथम बैठक रविवार को सोडाला थाने में आयोजित की गई। थानाधिकारी सतपाल सिंह के नेतृत्व में ली गई बैठक में पुलिस मित्र बने लोगो ने शिरकत की।

थानाधिकारी सतपाल सिंह ने सभी पुलिस मित्रों को उनके अधिकार उनके कर्तव्य सहित पुलिस से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण नियमावली के बारे में अवगत करवाया तथा सभों को पुलिस मित्र योजना का उद्देश्य बताते हुये कहा की इसका मकसद ऐसे स्वप्रेरित व्यक्तियों को जोड़ना है जो पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सामाजिक और जनहित के कार्यों में पुलिस के सहभागी के रूप में कार्य कर सके। उन्होंने पुलिस मित्रों से शहर में शांति व्यवस्था सहित कानून व्यवस्था के लिये हरसंभव मदद करने की उम्मीद जताई।

सभी पुलिस मित्र ने बैठक में अपने अपने परिचय देते हुये अपने विचार रखे और अलग अलग सुझाव देकर बैठक को सफल बनाया। इस मौके पर रघुवीर चौधरी, मोइन खान, मनीष शर्मा, मधुलेश पाण्डेय, जय सिंह, पवन ओझा, दीन डायल मेहरा, भँवर सिंह, गौतम आदि दर्जनों लोग मौजूद रहें ।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!