तस्कर से 15 शीशी शराब और 2500 रुपये सिपाही ने लेकर छोड़ा

 

देवरिया। यूपी-बिहार बॉर्डर की मेहरौना चौकी। नाजायज कमाई का अड्डा। गोतस्करी और शराब तस्करी में लिप्त सिपाही। यह कोई पहला मामला नहीं। कई बार पुलिसकर्मियों पर बड़ी बड़ी कार्रवाईयां भी हुईं। कुछ बर्खास्त हुए। कुछ पर केस हुए। सस्पेंसन और लाइन हाजिर के अनेक दास्तां हैं। इन दिनों मेहरौना में तैनात सिपाही शैलेश का मामला सुर्खियों में है। हो भी क्यों नहीं, सिपाही ने एक शराब तस्कर को पकड़ा। 15 शीशी शराब तो रख ही लिया छोड़ने के एवज में 2500 नगदी ऐंठ लिए। शराब तस्कर से बातचीत का एक ऑडियो वायरल हुआ। एसपी डॉ श्रीपति मिश्र के निर्देश पर सलेमपुर के सीओ श्रीयश त्रिपाठी ने मामले की जांच की। जांच रिपोर्ट कप्तान को भेज दी गयी है। शनिवार तक कार्रवाई हो सकती है।

लार थाना क्षेत्र का मेहरौना चेकपोस्ट अक्सर अपनी गतिविधियों को लेकर चर्चा में रहा है। सूत्रों की माने तो यहाँ धनार्जन करने के लिए सिपाही यहाँ तैनाती के लिए इच्छुक रहते है। इस बार यह चेकपोस्ट फिर अपने कार्य को लेकर चर्चा में आ गया है। आरोप है कि बुधवार की देर रात मेहरौना चेकपोस्ट पर तैनात एक सिपाही ने 15 सीसी शराब के साथ एक युवक को पकड़ लिया। आरोप है कि युवक को छोड़ने के लिए पच्चीस सौ रुपये की मांग यहां तैनात सिपाही ने की। घटना की आप बीती शराब के साथ पकड़े गए व्यक्ति ने अपने परिचित से सांझा किया। शराब के बदले पच्चीस सौ रुपये देने की का आरोप लगाया है। इस बातचीत का ऑडियो वायरल होने के बाद लार पुलिस हरकत में आ गई और आरोपी को उसके घर से सुबह उठा ले गई। सूत्रों की माने तो इस चेकपोस्ट पर वसूली की यह कहानी कोई नई नही है। यू कहे कि यह चेकपोस्ट सोने का अंडा देने वाली जगह साबित होती है। इसके पूर्व भी वसूली की शिकायत पर सलेमपुर के पूर्व सीओ वरुण मिश्र खुद एक ट्रक पर सवार होकर वसूली का लाइव देखा था। इसके बाद यहाँ सीसीटीवी कैमरा भी लगा लेकिन कोई लाभ नही हुआ। अब तो कैमरे के पीछे से सारा खेल होता है। कप्तान अगर अपना कदम डाल डाल उठाते हैं तो सिपाही भी पात पात का फॉर्मूला अपनाते है।

यह भी देखें  बोरलीवाले वीर बावसी मंदिर की वर्षगाठ मनाई गई

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!