युवा मोर्चा के संघर्षों की हुई जीत, शहीद की मूर्ति का होगा अनावरण

 

एम के निल्को की रिपोर्ट

देवरिया। युवा मोर्चा लार के संघर्षों की जीत हुई। 17 साल बाद प्रशासन जागा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर शहीद की प्रतिमा का अनावरण होगा। युवा मोर्चा ने शहीद संजय सिंह चौहान की प्रतिमा के अनावरण के लिए लगातार संघर्ष किया। मीडिया में सैकड़ों बार यह मामला प्रमुखता से उठा। अंततः प्रशासन की तंद्रा भंग हुई। सलेमपुर के एस डी एम ने युवा मोर्चा के पदाधिकारियों को सोमवार को बुलाकर बात की और उन्हें बताया कि मंगलवार को दोपहर बाद जिला अधिकारी व सेना के अधिकारी लार के धवरिया मोड़ पर स्थापित शहीद संजय सिंह चौहान की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। मंचों से सैनिकों की शहादत पर बातें बहुत होतीं हैं। धरातल पर सैनिक का सम्मान देखना हो तो लार आएं। असलियत देख आंखें खुल जाएंगी। लार के धवरिया निवासी एक शहीद सैनिक की प्रतिमा पिछले 17 वर्ष से अपने अनावरण की राह निहार रही। सत्रह वर्ष की अवधि में सूबे की सरकारें बदलती रहीं लेकिन किसी भी सरकार के जिम्मेदार जनप्रतिनिधि अथवा जिले का जिम्मेदार अधिकारी के मन मे उस सैनिक के प्रति सम्मान का भाव नहीं जगा। भाव अगर किसी के दिल दिमाग मे जगा तो उस माँ के ह्रदय में जगा जिसने अपनी कोख से उस लाल को पैदा किया था। गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर शहीद की माँ चंपा देवी अपने बेटे की प्रतिमा के सामने तिरंगा लहराती थी। बेटे की शहादत को नमन करती थी।  आज तक एक शहीद की प्रतिमा को जो प्रोटोकॉल मिलना चाहिए वह नहीं मिला था।शहीद की प्रतिमा कपड़ों व प्लास्टिक में लपेट कर रस्सियों में जकड़ कर पिछले 17 सालों यूं ही पड़ी थी। सैकड़ों बार मीडिया में यह मामला उछला।

यह भी देखें  बाबा तुलसीदास: भक्ति और साहित्य के महान संगम का प्रतीक

सोमवार को जब इलेक्ट्रानिक मीडिया के कई चैनल इस मामले को प्रमुखता से उठाए तो जिला प्रशासन जगा। अब 26 जनवरी को अनावरण की तिथि मुकर्रर की गई।लार कस्बे और आसपास के कुछ उत्साही युवा अक्सर शहीद संजय चौहान की प्रतिमा के अनावरण के लिए संघर्ष करते रहे हैं। जब-जब इसके लिए धरना हुआ, प्रदर्शन हुआ, एसडीएम स्तर के अधिकारी मौके पर आए और झूठा आश्वासन देकर चले जाते थे।  लार के एक शिक्षक शिशिर राय ने तो सोशल मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री , राज्यपाल और प्रधानमंत्री तक गुहार लगाए। कहीं रिस्पांस नहीं मिला। लार में युवा मोर्चा नाम की एक सामाजिक संस्था है। संस्था कई बार इसके लिए पहल कर चुकी है। एक बार फिर युवा मोर्चा ने लार के धवरिया मोड़ पर लगे शहीद संजय चौहान की मूर्ति के अनावरण के लिए मोर्चा खोल दिया है। 13 अप्रैल 2004 को लार नगर पंचायत के धवरिया निवासी संजय चौहान जम्मू कश्मीर के बारामुला में आतंकवादियों द्वारा की गई गोलीबारी में शहीद हो गए थे। शहीद की स्मृति में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सतवंती देवी ने धवरिया मोड़ पर शहीद संजय द्वार की स्थापना की थी। लार युवा मोर्चा के अध्यक्ष साहू विशाल कुमार गुप्ता, संरक्षक डॉ मनीष कुशवाहा, संयोजक प्रियेश नाथ त्रिपाठी, महासचिव आलिम लारी, शुभम गुप्ता, फहीम अनवर लारी, अविनाश पाण्डेय, अमर श्रीवास्तव, वसीम अहमद, राणा प्रताप सिंह, विक्रम त्रिपाठी, चंद्रशेखर कुशवाहा, फैसल लारी, संदीप कुमार, अरसलान, राजेश मोदनवाल, वेद प्रकाश मिश्रा, सज्जू लारी आदि काफी खुश हैै।  युवा मोर्चा के अध्यक्ष विशाल गुप्ता ने कहा कि जिलाधिकारी देवरिया अमित किशोर ने दूरभाष पर बताया कि मंगलवार को मूर्ति का अनावरण कर दिया जाएगा।

यह भी देखें  यूपी में TGT के 17,735 पदों पर निकली भर्ती, आज से आवेदन शुरू; दिसंबर में होगी परीक्षा

 

 

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!