देवरिया में बर्डफ्लू ने दी दस्तक, मचा हड़कंप

  • देवरिया में बर्डफ्लू से मचा हड़कंप, मुर्गों की बिक्री घटी

देवरिया। जिले में बर्डफ्लू से हड़कम्प मच गया है। कोरोना से परेशान लोगों पर अब बर्डफ्लू की आफत से दहशत फैल गयी है। बर्ड फ्लू से पक्षियों की मौत शुरू हो गयी है। जनपद के अलग-अलग स्थानों पर कौवे और बगुलों के शव मिलने से हड़कंप मच गया है। लोग बर्ड फ्लू की आंशका से दहशत में आ गये हैं। पोल्ट्री फार्म और चिकेन की दुकानों से मुर्गे की बिक्री प्रभावित हुई है। जिले के भटनी थाना क्षेत्र के खजूरी करौता और रामपुर कारखाना बरहज, लार थाना क्षेत्रों के विभिन्न गांवों के आसपास 6 कौवे और एक बगुला अलग-अलग स्थानों पर मृत पाये गये थे। स्वास्थ्य विभाग को जैसे ही कौवों और बगुलों के मरने के बारे में जानकारी मिली वहां टीम पहुंच गई. स्वास्थ्य विभाग की टीम मृत कौवों के शवों को अपने कब्जे में ले लिया. टीम सभी पक्षियों के शवों को लैब में जांच के लिए ले गयी। शनिवार को 7 पक्षियों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मुख्य पशु अधिकारी विकास साठे का कहना था 16 जनवरी को 80 पक्षियों के जांच भेजे गये थे. जिसमें 60 मुर्गे 7 कौवे 1 बगुला व अन्य पक्षी शामिल थे. जिसमें आज शनिवार को 6 कौवे और 1 बगुला की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. सुरक्षा को देखते हुए सभी अस्पतालों को आदेश दिया गया है कि जहां पर भी पानी का स्थान है उसकी जांच रखिये और कोई भी ऐसी दवाइयां न छिड़कें. अगर मृत्यु पशु या पक्षी मिलते है, तो तुंरन्त उन्हें सूचित करें।
इस सम्बंध में सीएचसी लार के प्रभारी डॉ बीवी सिंह ने कहा कि पक्षियों से दूर रहने की आवश्यकता है। पक्षियों के मांस का प्रयोग न करें। सर्दी, जुकाम, सरदर्द व बुखार होने पर फौरन सरकारी अस्पताल पर पहुंचे।

यह भी देखें  मईल के तेलियाकला के युवक वाहन चोरी में गौरीबाजार में धराये

 

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!