रामकाज कीन्हे बिना, मोहि कहां विश्राम :अमित कुमार सिंह बबलू

देवरिया। कहते हैं धन की तीन दशाएं होती हैं। उत्तम दशा है दान। मध्यम दशा है उपभोग और निम्न दशा है नाश। देवरिया-कुशीनगर स्थानीय निकाय के भाजपा नेता लार के बरडीहा निवासी अमित कुमार सिंह बबलू ने उक्त सूक्ति को जीवन मे चरितार्थ किया है। सदैव गरीबों व जरूरतमंदों की सेवा में आगे रहने वाले बबलू सिंह ने कम्बल वितरण और सहभोज के कई कार्यक्रम कर प्रारम्भ से ही काफी शोहरत बटोरा है। इन दिनों अयोध्या में बन रहे श्री राम मंदिर निर्माण में योगदान के मामले में भी बबलू सिंह पीछे नहीं हैं। उनका मानना है कि प्रभु राम के काम में एक छोटा सहयोग भी बडे धार्मिक आयोजन के बराबर है। सुभाष जयंती के विशेष अवसर पर 23 जनवरी को अमित कुमार सिंह बबलू ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र 1049612 नम्बर की रशीद कटाई। उन्होंने श्रीराम मंदिर निर्माण के संग्रहकर्ता सम्पूर्णानन्द को दो लाख ग्यारह हजार का चेक अपनी तरफ से तथा 51 हजार का चेक अपनी माँ दमयंती सिंह की तरफ से दान दिया। बबलू सिंह अन्य लोगों को भी दान के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

बबलू सिंह ने संवाददाता से बात करते हुए कहा कि –

दान दिए धन ना घटे, जो सहाय रघुवीर।
तुलसी पक्षिंन के पिए,घटे न सरिता नीर।।

रघुनंदन की नगरी श्रीअयोध्या धाम में बन रहे श्रीराम मंदिर के भव्य निर्माण में हो रहे अनुदान राशि के संकल्पों के यज्ञ में एक छोटी सी आहुति मेरी भी, जिसमे मैंने 2 लाख 11 हजार  की राशि एवं मेरी माताजी ने 51हजार  की राशि प्रभु के श्री चरणों मे समर्पित किया, हे जगत के पालनहार जो कुछ भी है सब तेरा है.. “तेरा तुझको अर्पण क्या लागत है मोर”, सियापति श्री रामचन्द्र का मंदिर ऐसा हो जैसे सम्पूर्ण संसार मे न हो ! इस अवसर पर साथ मे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक श्री अनिल जी भाई साहब का सानिध्य भी प्राप्त हुआ ।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!