विरोध के बाद ‘तांडव’ के डायरेक्टर ने मांगी माफी, कहा- किसी की भावना आहत नहीं करना चाहते
- अमेजन की कंटेंट हेड, सीरीज के डायरेक्टर-प्रोड्यूसर पर लखनऊ में दर्ज हुआ केस, पुलिस मुंबई रवाना
एम के निल्को, जयपुर | बवाल के बाद वेब सीरीज तांडव डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने मीडिया के सामने एक लेटर जारी करते हुये लोगों से माफी मांगी हैं । कास्ट और क्रू की ओर से जारी स्टेटमेंट में कहा गया है कि हम किसी की भावना को आहत नहीं करना चाहते है । तांडव पूरी तरह काल्पनिक कहानी है।
Our sincere apologies . pic.twitter.com/Efr9s0kYnl
— ali abbas zafar (@aliabbaszafar) January 18, 2021
हालांकि, हिंदू देवी-देवताओं के अपमान को लेकर विवादों में घिरी तांडव पर मुश्किलें अभी कम नहीं हुई हैं। यूपी के लखनऊ में अमेजन प्राइम इंडिया की ओरिजिनल कंटेंट हेड अरुणा पुरोहित, सीरीज के डायरेक्टर अली अब्बास जफर, प्रोड्यूसर हिमांशु कृष्ण मिश्रा और राइटर गौरव सोलंकी के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई हैं तथा हजरतगंज पुलिस स्टेशन की चार सदस्यीय टीम भी मुंबई रवाना हो गई है।
यह भी पढ़ें – तांडव पर आख़िर क्यों हुआ तकरार
मामला दर्ज होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मीडिया सलाहकार और प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने आरोपियों को चेतावनी दी। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा- जन भावनाओं से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जल्दी ही ‘तांडव’ विवाद से जुड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
जन भावनाओं के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, घटिया वेब सीरीज की आड़ मं नफरत फैलाने वाली वेब सीरीज तांडव की पूरी टीम के खिलाफ योगीजी के उत्तर प्रदेश में गंभीर धाराओं में मामला दर्ज, जल्द गिरफ्तारी की तैयारी !! pic.twitter.com/V9ZewGNOHw
— Shalabh Mani Tripathi (@shalabhmani) January 18, 2021