हादसा : सो रहें मजदूरों को ट्रक ने रौंदा , 13 कि मौत दर्जन भर घायल

मनीष सिंह, सूरत | गुजरात के सूरत में बड़ा हादसा हुआ है। कोसांबा में ट्रक ने 13 लोगों को कुचल दिया। पुलिस ने बताया कि सभी मजदूर थे और राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ के रहने वाले थे।

हादसा बीती रात किम-मांडवी रोड पर पालोडगाम के पास का है जहां फुटपाथ पर सो रहे मजदूरों के परिवार पर ट्रक चढ़ गया। मौके पर ही 12 लोगों ने दम तोड़ दिया वहीं एक इलाज के दौरान चल बसा, जबकि दर्जन भर मजदूरों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैं। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। ट्रक की टक्कर से 4-5 दुकानों के शेड भी टूट गए हैं । पुलिस ने बताया कि ट्रक गन्ना लदे ट्रैक्टर के टकरा गया था उसके बाद बेकाबू ट्रक के ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया और ट्रक फुटपाथ पर चढ़ गया।

About Author

यह भी देखें  पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दूसरे दिन दिव्यांग खिलाड़ियों ने भरी हौसलों की उड़ान

Leave a Reply

error: Content is protected !!