Web Series Controversy : ‘तांडव’ पर मचा बवाल

एम के निल्को, जयपुर | बॉलीवुड की फिल्में  हो या फिर वेब सीरीज भारत में कई बार  अपने कंटेंट या स्टोरी लाइन को लेकर विवादों में नजर आती रही है। इसी क्रम में  निर्देशक अली अब्बास जफर की नई वेब सीरीज ‘तांडव’ के निर्माताओं पर भगवान राम, नारद और शिव के अपमान के आरोप लग रहे हैं। साथ ही इसके बायकॉट की मांग की जा रही है। ‘तांडव’ के खिलाफ भाजपा सांसद मनोज कोटक ने सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को पत्र लिखा है। महाराष्ट्र भाजपा के विधायक राम कदम ने मुंबई के घाटकोपर पुलिस स्टेशन में इसके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। ऑल इंडिया हिंदू महासभा के अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज ने इस फिल्म के विषय के एक सीन को लेकर कड़ी आपत्ति जताई है । उन्होंने कहा कि तांडव वेब सीरीज के जरिए हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करना बॉलीवुड जिहाद है । हिन्दू देवी – देवताओं और हिंदू सनातन धर्म का अपमान करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर ईशनिंदा कानून होना चाहिए। इस विवाद के मद्देनजर सैफ और करीना कपूर के घर में पुलिस की सुरक्षा मुहैया कराई गई है ।

बता दें कि दरअसल, ‘तांडव’ के डायलॉग्स और सीन को लेकर दर्शकों ने नाराजगी जाहिर की है। वेब सीरीज के पहले एपिसोड में दिखाया गया है कि ऐक्टर जीशान अय्यूब यूनिवर्सिटी के फंक्शन में भगवान शिव के वेश में दिखाई दे रहे हैं। ‘तांडव’ के इस सीन लेकर लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए आपत्ति जताई है। ट्विटर पर बहुत से लोग से भगवान शिव का इस तरह से रूप दिखाने और भगवान राम के बारे में टिप्पणी करने पर गुस्सा निकाल रहे है ।

यह भी देखें  काशी के महाश्मशान में नगर वधुओं का नृत्य: बाबा मसाननाथ से मांगी कलंकित जीवन से मुक्ति

About Author

error: Content is protected !!