एसपी जेसी शर्मा का अजमेर तबादला, पत्रकारों ने किया सम्मान 

  • झुंझुनूं की मीडिया ने दिया हर कदम पर साथ-शर्मा

झुंझुनूं। झुंझुनूं से अजमेर स्थानान्तरित होने पर जगदीश चन्द्र शर्मा का पत्रकारों की और से सम्मान किया गया। ऑल इण्डिया जर्ननिस्ट एवं मास मीडिया फैडरेशन एमजेएफ संगठन के संस्थापक अध्यक्ष डॉ.डी.एन.तुलस्यान के नेतृत्व में एसपी कार्यालय में एसपी जगदीश चन्द्र शर्मा का शॉल एवं साफा ओढाकर माल्यापर्ण के साथ श्रीफल एवं अभिनन्दन पत्र भेंट कर सम्मान किया गया। इस मौके पर एसपी जगदीश चन्द्र शर्मा ने कहा कि कोरोना को हराने में सरकारी दिशानिर्देशो की पालना में झुंझुनूं के लोगों ने हर समय उनका सहयोग दिया। साथ ही अच्छे काम करने पर उनका हौंसला भी बढ़ाया है। यही कारण है कि वे कामयाब हो पाए। साथ ही उन्होंने कहा कि झुंझुनूं की मीडिया ने उनका हर कदम पर सहयोग दिया। बहुत ही पॉजिटिव सोच के साथ झुंझुनूं के मिडियाकर्मी पत्रकारिता करते है जिससे वे बेहद प्रभावित हुए है एव जिसके लिए वे सभी का आभार जताते है। उन्होने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी झुंझुनूं जिले में काम करके अच्छा लगा। यहां के अनुभव के दौरान काफी कुछ सीखने को मिला है। इसके साथ यहां के लोगों का भी काफी सहयोग मिला। उन्होंने बताया कि झुंझुनूं में मीडिया का अतुलनीय सहयोग देखा गया। जो खबर को प्रकाशित करने से पहले खबर को खुद पर रखते है और जो सच्चाई होती है उसे ही उजागर करते है। जिससे लोगों में पुलिस के प्रति जुड़ाव देखा गया। उन्होंने जिलेवासियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके साथ अजमेर के बारे में बताते हुए शर्मा ने कहा कि वंहा को लेकर प्लान तैयार किया जाएगा और अपराधियों पर लगाम तथा आमजन में विश्वास पैदा हो प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर वरिष्ट पत्रकार इम्तियाज भाटी, संदीप केडिया, ओम स्वामी, सुनिल शर्मा बिरमीवाला, नागेश स्वामी, एएसपी विरेन्द्र कुमार, सीओं सीटी लोकेन्द्र दादरवाल, सीओ ग्रामीण सीओं भवंरलाल खोखर, नीलकमल मीणा, ओमप्रकाश, शहर कोतवाल मदनलाल कडवासरा, ट्रेफिक ईन्चार्ज विरेन्द्र सिंह यादव, पीए अशोक शर्मा सहित अन्य जन मौजूद थे।

यह भी देखें  हे जननी, आप निर्भय रहना क्योंकि आपकी मदद के लिए निर्भया स्क्वाॅड है...

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!