लार में धारा 144 तोड़ दुकानदार किये चेतावनी सभा

देवरिया। जिले में 144 का कोई मतलब नहीं रह गया है। धारा 144 तोड़ आये दिन विभिन्न दलों की सभा, जुलूस, प्रदर्शन हो रहे। 30 दिसम्बर बुधवार को भी लार में प्रशासनिक अकर्मण्यता के चलते दुकानदारों ने धारा 144 तोड़ दी। नगर में दुकानदार सड़क पर जुलूस निकाले और अपना संगठन दिखाए।

अतिक्रमण हटाने का विरोध करते हुए दुकानदार नगर पंचायत लार के गेट के सामने अपना विरोध प्रदर्शन किए और चेतावनी सभा की। मौके पर पुलिस व पीएसी थी लेकिन किसी ने सभा को नहीं रोका।

कोरोना नियमों की भी धज्जियां उड़ाई गयीं। कहीं कोई मास्क नहीं। सोशल डिस्टनसिंग नहीं। प्रशासन ने कहीं कोई मनाही नहीं की।

 

इस संबंध में मीडिया की तरफ से जब सलेमपुर के उपजिलाधिकारी से बात की गई और जब यह पूछा गया कि किसके अनुमति से दुकानदार चेतावनी सभा कर रहे हैं तो उन्होंने लार के इंस्पेक्टर को जवाबदेह बताया।

About Author

यह भी देखें  लखनऊ में फर्जी IAS का भंडाफोड़: 6 लग्जरी गाड़ियां, निजी बॉडीगार्ड और ‘भारत सरकार’ की नेमप्लेट्स के साथ ठगी का खेल

Leave a Reply

error: Content is protected !!