बरसात में बनने लगी सड़क, साल भर सोते रहे
लार। प्यास लगने पर कुआ खोदने से समस्या का हल नहीं होता। सलेमपुर के सांसद रविन्द्र कुशवाहा का ड्रीम प्रोजेक्ट नवलपुर-लार सड़क की दशा व दुर्गति किसी से छिपी नहीं है। साल भर लोगों ने इस सड़क पर ध्यान नहीं दिया। जब मानसून की बरसात शुरू हुई तो कार्यदायी संस्था को सड़क के पुनर्निवाण की याद आयी। डामर की सड़क का शत्रु होता है पानी। लार बाईपास पर गत वर्ष दो फिट तक पानी बहा। पानी तो इस वर्ष भी सड़क पर चढ़ेगा। कारण की नगर पंचायत के जितने भी जलनिकासी की जगहें थीं वहा मकाने बन गईं।
सड़क यदि फरवरी मार्च माह में बन गयी होती तो अबतक पक्की हो गयी होती। अब जबकि भारी बारिश हो रही तब सड़क मरम्मत की सुधि आने पर लोग सवाल करने लगे हैं। अब तो मरम्मत के दौरान इस लार बाईपास से गुजरना भी मुश्किल भरा काम होगा।कीचड़ औऱ पानी की लबरी में बाइक भी चलाना मुश्किल होगा।
हिन्दू युवा वाहिनी के नेता अरुण कुमार सिंह ने सोशल मीडिया पर सड़क मरम्मत की अपनी निरीक्षण करती तस्वीरें और ठेकेदार के वार्ता के आधार पर कुछ पोस्ट डालें हैं-
लार के बाईपास रोड का कार्य जो 1 वर्ष के अंदर सड़क पे पानी लग जाने की वजह से टूट गया था, जिसे उसी ठीकेदार द्वारा उसी ठीके में पुनः इस सड़क को बनाने का कार्य शुरू किया गया है,
जिसका निरीक्षण किया साथ मे उपस्थित सलेमपुर विधानसभा के नेता विमलेश पाल धनगर, मनोनीत सभासद अखिलेश सिंह चुनचुन, मनीष यादव, रविंद्र पाल धनगर जी,
ठेकेदार द्वारा बताया गया कि अब इस सड़क की 60 सेंटीमीटर खुदाई होगी, जिसमें 8 इंची बालू पड़ेगा, 8 इंच मोटा गिट्टी व 7 इंच मोटा गिट्टी सीमेंट वाला इट प्रयोग कर ढलाई किया जाएगा।