नोनाड़ में प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की हत्या
देवरिया। प्रेम में गवानी पड़ी जान। गाँव की ही लड़की से एक युवक करता था प्रेम। दोनों करना चाहते थे शादी। लड़की के परिजन नहीं थे राजी। लड़की के परिजनों ने देवरिया के बनकटा थाने के नोनाड़ गाँव मे जितेंद्र पांडेय के बेटे विकास पांडेय से शादी कर दी। प्रेमी युवक गाहे बगाहे अपनी प्रेमिका जो नोनाड़ में ब्याही थी, से मिलने जाता था। अचानक बुधवार को जब वह प्रेमिका से मिलने पहुंचा तो प्रेमिका के ससुरालियों ने पीट पीट कर हत्या कर दी।
खबर की विस्तृत जानकारी के अनुसार बिहार प्रांत के सिवान जनपद के दरौली थाना क्षेत्र के ग्राम डड़इली मठिया निवासी काजल का आठ दिसंबर को नोनार पांडेय निवासी विकास पांडेय पुत्र जितेंद्र पांडेय के साथ में शादी हुई । ग्राम डड़इली मठिया निवासी 25 वर्षीय पंकज मिश्र पुत्र अनिल मिश्र का काजल से प्रेम था। बुधवार की रात पंकज मिश्र प्रेमिका के बुलाने पर मिलने के लिए नोनार पांडेय पहुंचा। जब वह प्रेमिका के कमरे में गया तो शयन कक्ष में विकास पांडेय की नींद खुल गई और पंकज मिश्र से हाथापाई हुई। इस दौरान ग्रामीणों ने पंकज की पिटाई कर दी। इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भाटपाररानी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद पंकज को रेफर कर दिया। अभी पुलिस इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाने की तैयारी करती, उसके पहले ही पंकज की मौत हो गई।इस मामले में पुलिस ने पंकज के पिता अनिल मिश्र की तहरीर पर प्रेमिका के पति विकास, ससुर जितेंद्र, सास नाम अज्ञात, प्रेमिका काजल सहित अपने गाँव के भी कुछ लोगो पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। इस संबंध में बनकटा के थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।