जब सन्त घर पधारे, समझो जीवन का सौभाग्य

देवरिया।  कहा जाता है संत दरस को जाइए, तज ममता अभिमान। जस जस पग आगे बढ़े , कोटिन यज्ञ समान। इसके अलावा अगर कोई संत महापुरुष किसी के घर पधार दें तो समझिए कि उसके सौभाग्य हैं। कुछ ऐसा ही हुआ भाजपा के वरिष्ठ नेता और देवरिया कुशीनगर स्थानीय निकाय के संभावित प्रत्याशी श्री अमित कुमार सिंह बबलू के यहां।  देवरिया के रामलीला मैदान में चल रहे प्रख्यात संत राजन जी महाराज के कथा में प्रतिदिन श्रवण व दर्शन के लिए जाने वाले अमित कुमार सिंह बबलू पर सन्त की कृपा दृष्टि पड़ी और वे बबलू सिंह के घर पधारे।   बबलू सिंह के घर कथावाचक व संत राजन जी महाराज स्वतँह दर्शन दिया । महाराज के जाने पर बबलू सिंह का पूरा परिवार आनन्दित हो गया आनंद का वातावरण मंगल का वातावरण छा गया।  मंगल बेला के वातावरण के बीच राजन महाराज की पूजा आराधना ,आव भगत , स्वागत कर बबलू सिंह का पूरा परिवार आह्लादित हो गया।यह कोई सामान घटना नहीं है जिनके बड़े भाग्य होते हैं उनके घर संत पधारते हैं। शास्त्रों में कहा गया है कि धन की तीन दशाएं होती हैं। पहला दान, दूसरा उपभोग और तीसरा नाश। बबलू सिंह दान की महत्ता को समझते हैं। वैसे तो जनपद में धनवानों की कमी नहीं लेकिन जरूरतमंदों के काम उनका धन कितना आता है यह महत्वपूर्ण है। ठंड में यदि कोई सर्वाधिक कम्बल दान करता है तो उस सूची में भी बबलू सिंह का नाम सरवोपर है। इसके अलावा बबलू सिंह हर जरूरतमंद की सेवा में हाजिर रहते है। ईश्वर ने दिया है तो दिखता भी है। संत राजन जी महाराज की कृपा पिछले पुण्यकर्मों का ही प्रति फल है।

यह भी देखें  पहलगाम हमले को मोदी-शाह की साजिश बताने पर MLA अरेस्ट

-देवरिया से पुरुषोत्तम सिंह की रिपोर्ट

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!