पहलगाम हमले को मोदी-शाह की साजिश बताने पर MLA अरेस्ट

गुवाहाटी, 29 अप्रैल 2025: असम के ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF) के विधायक अमीनुल इस्लाम को 24 अप्रैल को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की साजिश करार दिया था। इस बयान के बाद असम पुलिस ने उनके खिलाफ स्वत: संज्ञान लेते हुए देशद्रोह का मामला दर्ज किया।

पहलगाम के बैसरन घाटी में हुए हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे। इस्लाम ने एक राजनीतिक रैली में कहा, “पहलगाम हमले में आतंकियों ने अंधेरे में गोलीबारी की, किसी की पहचान नहीं पूछी। बीजेपी का दावा है कि हिंदुओं को निशाना बनाया गया, लेकिन मुझे शक है कि यह वही साजिश है, जो 2019 के पुलवामा हमले में थी। अगर सरकार निष्पक्ष जांच नहीं करेगी, तो यह मोदी-शाह की साजिश मानी जाएगी।” इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भारी विवाद खड़ा हो गया।

असम पुलिस ने नागांव थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 152 (देश की संप्रभुता को खतरा), 196 (समूहों में दुश्मनी को बढ़ावा), 197(1), 113(3) (आतंकी कृत्य को उकसाना), 352, और 353 के तहत मामला दर्ज किया। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा, “पाकिस्तान समर्थित इस हमले को जायज ठहराने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

AIUDF प्रमुख बदरुद्दीन अजमल ने इस्लाम के बयान से पार्टी को अलग करते हुए कहा, “यह उनका निजी बयान था। हम आतंकवाद की निंदा करते हैं और सरकार के साथ हैं।” इस बीच, असम पुलिस ने पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान समर्थक सोशल मीडिया पोस्ट करने वाले 24 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें इस्लाम भी शामिल हैं।

यह भी देखें  जयपुर : मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तैयारियां तेज

पहलगाम हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-ताइबा से जुड़े द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने ली थी। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने जांच शुरू कर दी है, और तीन संदिग्धों—दो पाकिस्तानी नागरिकों और एक स्थानीय—के लिए 20 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!