हैड कांस्टेबल विश्वजीत ने दिया ईमानदारी का परिचय, हाईवे पर मिले पैसे व कीमती सामान व कागजात संबंधित को सौंपे

विनोद नागोरी, निम्बाहेड़ा। पुलिस अधीक्षक चित्तौडगढ दीपक भार्गव द्वारा प्रतिदिन हाईवे पर हो रही घटनाओ के मध्यनजर प्रतिदिन हाईवे पर चलाई जा रही गश्त के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरितासिंह व वृताधिकारी जगराम मीणा वृत निम्बाहेडा के सुपरविजन में प्रतिदिन हाईवे गश्त शुरू की गई थी। उक्त जानकारी देते हुए निम्बाहेड़ा सदर थानाधिकारी फूलचन्द टेलर ने बताया कि गश्त के दौरान हैड कानि. विश्वजीत को साकरिया चौराहे के पास दो बैग, एक महिला पर्स मिला, जिनके अन्दर कुल 32500 रूपये व कीमती सामान व कागजात मिले। पर्स में मिली आई.डी. के आधार पर विश्वजीत हैड कानि. द्वारा पता किया तो बैग सपना जोशी पुत्री देवीलाल पुरोहित, निवासी 93 विशाल भवन, ब्रहम कॉलोनी इन्दौर हाल एल.आई.सी. ऑफिस के पीछे, सुखाडिया नगर, रूम नम्बर 404 सौरभ जैन नाथद्वारा का होना पाया गया व बस द्वारा इन्दौर से नाथद्वारा जाते समय रास्ते में गिर जाना बताया जिस पर सपना को सुचित कर विश्वजीत हैड कानि. द्वारा ईमानदारी का परिचय देकर उक्त 32500 रूपये व दो बैग, पर्स जिनमें कीमती सामान व कागजात थे, सभी को दुरस्त हालात में सपना जोशी को सम्भलाये गये।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!