पुलिस थाना पिण्डवाडा में आयोजित हुई सीएलजी की बैठक

  • थाने में सीएलजी की बैठक आयोजित,अपराधों में कमी और यातायात व्यवस्था को लेकर हुई चर्चा
  • सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील

प्रभु सिंह, सिरोही | पिण्डवाडा के पुलिस थाना परिसर मे सीएलजी सदस्यों की बैठक जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता, उपखंड अधिकारी हसमुंख कुमार, वृत पुलिस उप अधीक्षक जेठू सिंह करनोत, सीआई चम्पा लाल,नगर पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र मेवाड़ा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। शहर में घटित होने वाले अपराधों पर रोकथाम और यातायात व्यवस्था को लेकर विचार विमर्श किया गया साथ ही  सामाजिक सौहार्द रखने की अपील की गई।

इस दौरान पिण्डवाडा नगरवासियों के द्वारा टैंकर में आग लगने के दौरान पिण्डवाडा पुलिस द्वारा प्रसंसनीय कार्य करने पर कांस्टेबल अमरसिंह, अभय सिंह गुर्जर, दशरथ सिंह, लोकेश मीणा का फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

बैठक में  जनप्रतिनिधियों ने नगर में यातायात व्यवस्था तथा अपराध को कम करने को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता के सामने अपनी मांग रखी तथा टैंकर मे आग लगने के मामले में ड्राइवर को बचाने की भूमिका निभाने वाली पूरी टीम को आई जी डेस्क से सम्मानित कराने के साथ साथ शराब की दुकानों के बाहर का माहौल से अवगत कराया गया । इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक गुप्ता ने शहर में सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए  नगरपालिका को निर्देश दिए ।

बैठक में  जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता, उपखण्ड अधिकारी हसमुंख कुमार, पिण्डवाड़ा पुलिस वृत उप अधीक्षक जेठू सिंह करनोत, सीआई चम्पा लाल, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेन्द्र मेवाडा, पालिका प्रतिपक्ष नेता सुरेश मेवाडा, पूर्व पालिका अध्यक्ष अचल सिंह बालिया, पूर्व पालिकाध्यक्ष चेलाराम देवासी, व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक रावल, पार्षद रतन जैन, परबत सिंह काबा, अरविन्द गवारीया, कमलेश पुरोहित, पूर्व सानवाडा सरपंच व भारतीय मानव कल्याण महासमिति के जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह जी दहिया, पूर्व पार्षद रमेश गुर्जर, भाजपा नगर अध्यक्ष महावीर यति, कांग्रेस नगर अध्यक्ष सुरेश रावल, किसान नेता मुकेश रावल, रमेश रावल शिवसेना, वन रक्षक अंजु चौहान, काशीराम रावल, कपिल अग्रवाल, प्रकाश देवड़ा, अनिता कुंवर, उषा, दक्षा सहित शहरवासी उपस्थित रहे।


About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!