जैसलमेर से देवरिया जा रहे फौजी की कानपुर में ट्रेन से गिरने से मौत
जयपुर। फौजी जवान छुट्टी लेकर घर जा रहा था।जैसलमेर से देवरिया जा रहे जवान की मौत कानपुर के पास ट्रेन से गिरने की वजह से हो गयी। पुलिस ने जब पोस्टमार्टम कराकर फौजी के घर शव पहुंचाया तो परिजन दहाड़े मारकर रो पड़े। देवरिया जिले के मईल थाना के कसिली निवासी ओमकार यादव 42 पुत्र राम अदालत यादव यहां राजस्थान के जैसलमेर में बीएसएफ के 161 बटालियन में तैनात थे। वह छुट्टी लेकर घर जा रहे थे की कानपुर के पास ट्रेन से गिरकर मौत हो गयी।
मृतक तीन भाइयों दूसरे नम्बर के थे। बड़े भाई बृजेश यादव मुंबई में प्राइवेट नौकरी करते है और छोटा भाई अमरनाथ यादव भी फौज में है। मृतक के दो बेटे शेषनाथ यादव 18 वर्ष और आदित्य यादव 12 वर्ष और एक बेटी स्नेहा यादव 10 वर्ष है।पत्नी पुष्पा यादव का रो रोकर बुरा हाल है। पूरे गाँव मे शोक है। आसपास के गाँव के लोग उनके बचपन की यादों की चर्चा कर रहे हैं।