देवरिया डीएम ने रोकी पड़ाव अड्डों की वसूली

देवरिया। आय के नाम पर अंधेरगर्दी। सरेराह गुंडागर्दी। नगरपालिका व नगर पंचायतों ने जो पड़ाव अड्डों के ठेके दिए थे उसमें सड़कों से गुजरने वाले वाहनों, दूर दराज की यात्रा पर निकले वाहन जो किसी पड़ाव पर रुकते भी नहीं, सवारी न उतारते न चढाते उनसे भी गुंडई के बलपर आये दिन वसूली होती रही। यह कोई नया मामला नहीं। बहुत पहले से इसी पैटर्न पर स्टैंड का कारोबार चल रहा था। लोग सड़कों पर लुटे जा रहे थे। नगर निकाय लुटवा रहे थे। ठेकेदार के आदमी लूट रहे थे।

जनपद में लगभग हर जगहों पर सड़क पर ही स्टैंड वसूली होती है। बसपा रही हो या सपा सरकार या वर्तमान की भाजपा सरकार। सब इस भ्रशटम कार्य को बढ़ावा देती रही है। देवरिया के डीएम अमित किशोर ने अब ऐसी वसूली स्थगित की है।

देवरिया जिलाधिकारी अमित किशोर ने जनपद के समस्त नगर निकायों में क्रियाशील समस्त टैक्सी स्टैंड की वसूली तत्काल प्रभाव से स्थगित किए जाने का निर्देश दिया है उन्होंने कहा है कि यह वसूली नगर निकायों द्वारा टैक्सी स्टैंड की वसूली हेतु अपना कोई स्थान चिन्हित एवं शुल्क निर्धारित नहीं की जाती है तब तक के लिए स्थगित रखेंगे। उन्होंने सभी अधिशासी अधिकारियों को इस निर्देश का अनुपालन प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित किए जाने तथा टैक्सी स्टैंड की वसूली हेतु स्थान एंव शुल्क निर्धारित कर सात दिन के अंदर अवगत कराए जाने का भी निर्देश दिया है। नगरपालिका सभागार में 15वें वित्त आयोग की बैठक में जनप्रतिनिधियो द्वारा यह अवगत कराया गया कि निकायों द्वारा मनमानी ढंग से टैक्सी स्टैंड एवं पड़ाव शुल्क की वसूली की जा रही है जिसके लिए निकायों द्वारा अपना स्थान एवं शुल्क निर्धारित नहीं की गई है जिसे संज्ञान में लेते हुए अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिया गया ।

यह भी देखें  कांग्रेस नेत्री को प्रियंका का इंतजार, महिला आयोग ने लिया सज्ञान
देखना यह होगा कि जिलाधिकारी कितने दिन तक यह रोक बरकरार रख पाते हैं। कारण कि स्टैंडों के ठेके ऊंची पहुंच और प्रभाव वालों को ही मिलता है।
देवरिया से पुरुषोत्तम सिंह की रिपोर्ट

 

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!