लॉक डाउन में घर आये युवक की सोते समय हत्या
देवरिया। लार थाना क्षेत्र के शजौर में एक युवक की सोते समय गला दबाकर हत्या कर दी गयी। गुरुवार की रात हुई इस हत्या की जानकारी परिजनों को तब हुई जब सुबह वे समय से नहीं जगे। सूचना के बाद सीओ, एडिशनल, एसपी आदि ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। इस मामले में पत्नी ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है।
सहजौर के राजमंगल यादव-40 वर्ष विदेश में रहते थे, लाकडाउन के दौरान घर आ गए। गुरुवार की रात वह अलग कमरे में तथा पत्नी मुन्नी अपने दोनों बच्चों के साथ दूसरे कमरे में सो रही थी। सुबह जब मुन्नी देवी सोकर उठी तो उनके कमरे का बाहर से फाटक बंद थ। बाहर से बंद पड़े फाटक को खोल कर बाहर निकाला। मुन्नी देवी पति के कमरे में गई तो वहां का नजारा देख उनके होश उड़ गए। राजमंगल की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी और बाहर खून निकला हुआ था। इसके बाद उन्होंने शोर किया तो आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मुन्नी देवी ने पहले तो एक रिश्तेदार पर आरोप लगाई। लेकिन कुछ देर बाद पुलिस को अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस एक रिश्तेदार को हिरासत में ले कर पूछताछ कर रही है।एसपी डा.श्रीपति मिश्र के अनुसार तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है, कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और उनके काल डिटेल भी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। आशंका जताई जा रही है कि मृतक की पत्नी से किसी युवक का अवैध संबंध है और पत्नी ही अपने प्रेमी से मिलकर पति की हत्या कराई है। पत्नी इस घटना को घुमाने के लिए लेनदेन का आरोप लगाकर एक रिश्तेदार को फ़साना चाहती है। पुलिस सही हत्यारों तक पहुंचने के लिए पत्नी के मोबाइल का काल डिटेल निकलवा रही है।