पिंडवाडा : सरूपगंज में लुटेरी दुल्हन का मुख्य सदस्य गिरफ्तार
प्रभु सिंह, पिंडवाडा । सिरोही जिले के पिंडवाडा तहसील के सरूपगंज के समीपवर्ती नितोडा गांव में करीब आठ माह पूर्व फर्जी दुल्हन बनाकर विवाह कर ठगी कर फरार हो जाने वाले गैंग का मुख्य अभियुक्त को कपड़गंज अहमदाबाद गुजरात से थाना प्रभारी छगनलाल डांगी द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया तथा उन्होंने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही हिम्मत अभिलाष टांक के निर्देशानुसार जिला सिरोही में पुराने लंबित प्रकरणों में संगठित गैंग बनाकर लोगों के साथ ठगी करने वाली संगठित अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना सरूपगंज थानाधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम राजेंद्र सिंह सहायक उप निरीक्षक, मय टीम शैतानराम कॉन्स्टेबल द्वारा थाना क्षेत्र की नितोड़ा ग्राम में करीब आठ माह पूर्व प्रार्थी दिनेश कुमार पुत्र भानाराम घांची निवासी नितोड़ा की शादी 10 फरवरी 2020 को अभियुक्त मोनिका पुत्र जमुनाराम घांची निवासी घांची का वास ,बांट पुलिस थाना मंडार जिला सिरोही के साथ सारणेश्वर मंदिर सिरोही में की गई थी। जिसमे तीन लाख अस्सी हजार रुपए लेकर शादी की गई थी मगर उक्त फर्जी दुल्हन उसी रात को बाथरूम जाने के बहाने फरार हो गई थी जिसमे फर्जी दस्तावेजों के आधार पर फर्जी दुल्हन बनाकर सहयोगी गैंग सदस्यों द्वारा रिश्तेदार बनकर बड़ी रकम ठग कर दुल्हन को फरार करने वाले मामले का ठगी का पर्दाफाश करते हुए संगठित गैंग के मुख्य सरगना भंवरलाल उर्फ भावेश माली पुत्र नारायण माली निवासी जोधपुरिया ढाणी मालगढ़ पुलिस थाना डीसा ग्रामीण जिला बनासकांठा गुजरात हाल भूमि सोसायटी, कपड़गंज जिला खेड़ा गुजरात से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से तीन दिन की पुलिस रिमांड पर सौपा गया। अभियुक्त से गैंग के अन्य सदस्यों तथा फर्जी दुल्हन के संबंध में अनुसंधान जारी है संगठित गैंग द्वारा फर्जी दुल्हन बनाकर ठगी की और वारदात करने के संबंध में भी मैसेज प्रसारित किया गया है तथा थाना क्षेत्र में हुई घटना के संबंध में भी इस घटना में सम्मिलित गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।