राजस्थान और हरियाणा के जालसाजों का यूपी में सेंधमारी

  • सुपर मार्केट की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर सिद्धार्थनगर में लाखों की ठगी
  • सदर थाना पुलिस ने गुड़गांव व जोधपुर के 14 लोगों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

देवेन्द्र पुरोहित, लखनऊ |  बिग मार्ट की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर देशभर में लोगों से धोखाधड़ी करने वाले हरियाणा और राजस्थान के गिरोह ने यूपी के सिद्धार्थनगर के धरमौली गांव निवासी सतीश नाथ शुक्ला का भी भरोसा जीतकर उनसे १लग्भग बीस लाख रुपए की धोखाधड़ी की। घटना की शिकायत के बाद कोतवाली  पुलिस ने गुड़गांव व जोधपुर के 14 लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर लिया हैं ।  इनके खिलाफ कई अन्य जनपदों में भी धोखाधड़ी के मामला दर्ज होने की जानकारी मिल रही है। एसओ सदर राजेंद्र बहादुर सिंह  ने कहा कि पूरे गिरोह को जल्द ही पकड़ेंगे।

यह भी देखें  पंडित जी का कुनबा चला सायकिल की राह, बसपा ने बाहर किया

जानकारी के अनुसार, लोटन कोतवाली के धरमौली गांव निवासी सतीश नाथ शुक्ला  कि आजादनगर में उनकी जमीन है। इस पर बिग मार्ट का शो रूम खोलने के लिए उन्होंने आनलाइन आवेदन किया था। आवेदन के बाद आरोपितों ने उनसे संपर्क कर कहा कि वह फ्रेंचाइजी दिलवा देंगे। कंपनी के नियमों का हवाला देते हुए अनुबंध राशि की शरद चंद्र मिश्रा के खाते में जमा करा ली। काम में देरी होने के बाद जब पैसा वापस मांगने की बात की तो आरोपितों ने जान से मारने की धमकी दी। इन आरोपितों पर झांसी व मथुरा में भी ठगी के मामले दर्ज हैं।

यह भी देखें  जयपुर में MP विधानसभा अध्यक्ष के बेटे की शादी: CM, केंद्रीय मंत्री, बॉलीवुड सितारे पहुंचेंगे

आरोपितों में गुड़गांव के थाना सेक्टर 18 निवासी शरद चंद्र मिश्रा, नेहा चौहान, अजय शर्मा, विजय शेखावत, संदीप शर्मा, अभिनव शर्मा, गिरीश कुमार, आकाश, ओमनारायण राय, गिरजेश गांधी, संजय, सत्यपथी, राहुल और जोधपुर के थाना ग्रामीण क्षेत्र निवासी रिछपाल सिंह शामिल हैं।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!