उत्तर प्रदेश के अमेठी में दलित प्रधान पति को जिंदा जलाया, एक गिरफ्तार

देवेन्द्र पुरोहित, लखनऊ | उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से ताबड़तोड़ आपराधिक घटनाओं के चलते राज्य की योगी सरकार एक बार फिर न सिर्फ विपक्ष के निशाने पर आ गई है बल्कि कानून व्यवस्था को लेकर चौतरफा सवाल भी उठ रहे हैं।

यूपी  के अमेठी में  एक और दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। अमेठी में गुरुवार रात दलित प्रधान के पति को अगवा करके जिंदा जला दिया गया। रात को वो अधजली हालत में मिले। लखनऊ के ट्रामा सेंटर ले जाते वक्त उनकी मौत हो गई। हत्या के बाद गांव में तनाव है और पुलिस बल तैनात किया गया है। परिवार ने गांव के ही 5 लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।

About Author

यह भी देखें  जयपुर : पड़ोसी ने 11 साल की बच्ची को बनाया हवस का शिकार

Leave a Reply

error: Content is protected !!