पीड़ित को गाली बकने में सस्पेंड हुए इंस्पेक्टर जेठवारा

देवरिया। योगी सरकार में सिफारिश काम नहीं आती। अधिकारी को अपने किये की सजा तुरन्त मिलती है। बुधवार को कुछ ऐसा ही हुआ। जब एक पीड़ित की गुहार पर उसे गालियों से नवाजे जाने पर इंस्पेक्टर को न सिर्फ कुर्सी गवानी पड़ी, बल्कि सस्पेंड भी हुए। प्रदेश में बुधवार को उनके गाली का वीडियो वायरल हुआ जिसमें इंस्पेक्टर ने ब्राहम्ण जाति को गाली दी थी।

जनपद प्रतापगढ़ में अपराध पर पुलिस का अंकुश भले ही न हो, पर पीडि़त के लिए उसके पास अपशब्द की भरमार है। कुछ इसी तरह का मामला जेठवारा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विनोद यादव का सामने आया है। मदद की गुहार लगाने पर थानेदार ने शिकायतकर्ता पर गालियों की बौछार कर दी। इंस्पेक्टर ने ब्राह्मण जाति को भी गाली दी। थानेदार का ऑडियो वायरल हुआ तो लोगों में आक्रोश फैल गया। मामले को तूल पकड़ता देख एसपी ने इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया। प्रकरण की जांच एएसपी को दी गई है।
जेठवारा के विकास पांडेय ने बुधवार को एसओ जेठवारा विनोद यादव को फोन किया और बताया कि उनकी बहन को उनका जीजा मार रहा है। इस पर इंस्पेक्टर आपा खो बैठे। उन्होंने अपशब्द कहना शुरू कर दिया। इसी के साथ वे पूरे ब्राह्मण समाज को बुरा भला कहने लगे। इंस्पेक्टर का यह ऑडियो वायरल हो गया। ऑडियों में इंस्पेक्टर द्वारा जिस तरह से अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया गया  उससे जिले में ही नहीं प्रदेश में  सामाजिक संगठनों में आक्रोश फैलने लगा। इंस्पेक्टर का आडियो जगह-जगह वायरल होने लगा। मामले को बढ़ता देख एसपी अभिषेक सिंह ने इंस्पेक्टर विनोद यादव को पहले लाइन हाजिर किया और करीब एक घंटे बाद निलंबित कर दिया।

यह भी देखें  भाजपा नेता वृजेशधर दुबे ने सतना डीएम को सौपा ज्ञापन

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!