किसान आंदोलन : गृह राज्यमंत्री के बेटे की कार फूंकी

  • लखीमपुर खीरी में रविवार को गृह राज्य मंत्री के पैतृक गांव में डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पहुंचने वाले थे
  • किसानों ने डिप्‍टी सीएम और केंद्रीय मंत्री के हेलीपैड पर जमाया कब्‍जा
  • बीजेपी नेताओं से भिड़े किसान, दिखाए काले झंडे, एसपी और डीएम सहित भारी पुलिस बल मौके पर तैनात

लखीमपुर खीरी | कृषि कानून के खिलाफ महीनों से आंदोलन कर रहे किसानों ने लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में रविवार को उस हेलीपैड पर कब्‍जा जमा लिया जहां यूपी के डिप्‍टी सीएम केशव मौर्या और केंद्रीय गृह राज्‍यमंत्री अजय मिश्र टेनी का हेलीकॉप्‍टर उतरने वाला था वहीं किसान उप मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने के लिए खड़े हुए थे। केशव प्रसाद मौर्य के पहुंचने से पहले ही कुछ भाजपाइयों और किसानों में बवाल हो गया। सूचना है कि भाजपाइयों ने किसानों के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी। इससे गुस्साए किसानों ने गृह राज्यमंत्री के बेटे की कार सहित कई गाड़ियों में आग लगा दी तथा हेलीपैड पर कब्जा कर लिया ।

जानकारी के अनुसार दोपहर 3 बजे करीब पर जब सड़क मार्ग से दोनों नेताओं का काफिला तिकोनिया चौराहे से गुजरा तो किसानों का एक झुंड काले झंडे दिखाने के लिए दौड़ पड़ा। इस दौरान काफिले में शामिल अजय मिश्रा के बेटे अभिषेक मिश्रा ‘मोनू’ की गाड़ी से 2-3 किसान चपेट में आ गए। यह देख किसानों का गुस्सा भड़क गया। किसानों ने अभिषेक की गाड़ी के अलावा एक अन्य गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। फिलहाल भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत गाजीपुर बॉर्डर से लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हो गए हैं।

यह भी देखें  लखीमपुर खीरी : सरकार और किसानों में हुआ समझौता, परिजनों को 45 लाख, सरकारी नौकरी और न्यायिक जांच

 

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!