भाजपा नेता वृजेशधर दुबे ने सतना डीएम को सौपा ज्ञापन
मैहर शक्ति पीठ के सत्संग भवन का ताला खुलवाने की मांग की
देवरिया।यदि कोई समाजसेवी संघर्षशील हो तो जनहित के मुद्दों पर कहीं ताल ठोक सकता है। जिले के एक ऐसे ही सनघर्षशील नेता का नाम है वृजेशधर दुबे। भाजपा के पूर्व मण्डल अध्यक्ष लार श्री दुबे पिंडी के निवासी हैं। वे मैहर माता के दर्शन को गए थे। वहा सत्संग भवन में प्रशासन का ताला लगा होने से उन्हें लगा कि ताला खुलवाने के लिये कुछ किया जाना चाहिए। वे सतना के डीएम के पास पहुंच गए और उन्हें ज्ञापन देकर ताला खोलवाने की मांग की।
शारदा शक्तिपीठ मैहर (मध्य प्रदेश )स्थित सत्संग भवन पर वहां के प्रशासन ने ताला लगा दिया है। लार भाजपा के पूर्व मण्डल अध्यक्ष वृजेश धर दुबे मैहर माता का दर्शन करने गए थे। दर्शन के बाद सत्संग भवन पर ताला बन्द देख उन्होंने पूरी जानकारी जुटाई और मैहर के कुछ भक्तगणों द्वारा एक प्रतिनिधि मण्डल बनाकर जिलाधिकारी सतना (मध्य प्रदेश ) से मिलने चले गए। उन्होंने जिलाधिकारी सतना को एक ज्ञापन दिया और यह जानकारी दी कि सत्संग भवन बन्द हो जाने से यहां आने वाले श्रद्धालुओं को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । सत्संग भवन एक तो माँ मैहर मन्दिर के परिसर में है वहां रहने और अन्य सुविधाएँ बिल्कुल निःशुल्क होती है । ज्ञापन लेने के बाद डीएम सतना डॉ सतेंद्र सिंह ने आश्वासन दिया कि सत्संग भवन का ताला श्रद्धालुओं के लिए शीघ्र खोल दिया जाएगा।