योगी आदित्यनाथ ठग हैं – राहुल गांधी

  • भगवा पहन लेने से कोई धार्मिक नेता नहीं हो जाता, भाजपा उत्तर प्रदेश में अधर्म फैला रही है- राहुल 

एम के पाण्डेय ‘निल्को’, जयपुर | अपनी और कांग्रेस की छवि सुधारने का प्रयास कर रहे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा भले ही खत्म हो गयी हो लेकिन मौजूदा सरकार पर टिपण्णी करना कम नहीं हुआ है। सोमवार को दिल्ली के कॉन्सिट्यूशन क्लब में एक मीटिंग के दौरान एक महिला ने उनसे सवाल किया था कि उत्तर प्रदेश में जो धर्म की आंधी चल रही है, इस स्थिति में कांग्रेस क्या करेगी? इस पर राहुल गांधी ने जवाब देते हुए कहा कि –  कोई भी धर्म उत्तर प्रदेश में हिंसा को बढ़ावा नहीं दे रहा है। लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी भाषा के चलते धार्मिक नेता नहीं कहे जा सकते। सिर्फ भगवा पहन लेने से कोई धार्मिक नेता नहीं हो जाता। माफी चाहूंगा, लेकिन आदित्यनाथ कोई धार्मिक नेता नहीं, बल्कि सामान्य से ठग हैं। भाजपा उत्तर प्रदेश में अधर्म फैला रही है।



यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुछ दिन पहले कई टीवी चैनल पर कहा था कि – “विपक्ष में राहुल गांधी जैसे नेता भाजपा का काम आसान बना रहे हैं। वो वाकई भाजपा के लिए अनुकूल माहौल तैयार कर रहे हैं। कांग्रेस 1947 से देश को जाति-धर्म के नाम पर बांट रही है।” और जब योगी आदित्यनाथ से पूछा गया कि क्या भारत जोड़ो यात्रा से राहुल के व्यक्तित्व को कोई फायदा होगा? तो उन्होंने कहा था कि – अगर राहुल गांधी अपनी निगेटिविटी को कम कर दें तो तो कांग्रेस को फायदा होगा। नकारात्मकता ही उनकी सारी उपलब्धियों पर पानी फेर देती है।


यह भी देखें  सीएम योगी ने सपा के टोपी पे दिया बयान

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!