दहशत में देवरिया – रैपिड टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव मिला युवक

देवरिया के अबूबकरनगर में रविवार को एक करोना संदिग्ध व्यक्ति पाए जाने के बाद पूरे शहर और आस पास में हड़कंप मच गया। उसकी रैपिड जांच कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके बाद आनन-फानन में डीएम-एसपी समेत आला अधिकारी अबूबकर नगर मोहल्ले में पहुंचे और जायजा लेने के बाद उसे सील करने की कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया। देर रात बॉस-बल्ली मंगाकर बैरिकेडिंग का कार्य शुरू कर दिया गया।

शहर के अबूबकर नगर के रहने वाले इश्तियाक (38) पुत्र इलियास का मकान मछरीहट्टा के पास है। मार्च महीने में मोहल्ले की जामा मस्जिद में वाराणसी से कुछ जमाती आए थे। इश्तियाक उनके संपर्क में रहे।

प्रथम दृष्टया कोरोना संदिग्ध मिलने पर बचाव व राहत कार्य के तहत अबूबकरनगर को सील किया जा रहा है। मोहल्ले में फोर्स लगा दी गई है। पुलिस पूरी सख्ती से मोहल्ले की निगरानी में जुटी है।

डॉ श्रीपति मिश्र, एसपी 

About Author

यह भी देखें  जानलेवा बनी नवलपुर-सलेमपुर सड़क

Leave a Reply

error: Content is protected !!