देवरिया में दो और बढ़े, कोरोना पॉजिटिव हुए 31
देवरिया। आज दो और की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गयी। दोनों मुम्बई से आये थे। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के नंद पैलेस में क्वारंटीन दो और युवकों की रिपोर्ट शुक्रवार को कोरोना पाजिटिव आई है। दोनों मुंबई से ट्रक द्वारा घर आए थे। रिपोर्ट आते ही स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो गया। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 31 हो गई है। उन्होंने बताया कि क्वारंटीन सेंटर से दोनों को मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 31 हो गई है, जिसमें तीन संक्रमित स्वस्थ होकर घर चले गए हैं।
सलेमपुर ब्लाक के सलेमपुर कस्बा गांव का युवक मुंबई में रहता था। ट्रक से वह 17 मई को वाराणसी पहुंचा, वहां से रोडवेज बस से देवरिया आया और जिला अस्पताल पहुंचा। यहां उसका सैंपल लेकर नंद पैलेस में क्वारंटीन कर दिया गया। वहीं लार ब्लाक के डुमरी गांव निवासी युवक मुंबई से 11 दिन पूर्व घर पहुंचा। गांव के स्कूल में क्वारंटीन होने के बाद जिला अस्पताल पहुंचा। सैंपलिंग के बाद उसे भी नंद पैलेस में क्वारंटीन कर दिया गया। दोनों अपने घर नहीं गए थे। हालांकि गांव में अफसर पहुंच गए हैं। सीएमओ डॉ आलोक पांडेय ने बताया कि दो पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। जिले में अब संक्रमितों की संख्या 31 हो गई। अभी तक तीन की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। लार ब्लॉक में लोंगों में अब डर का माहौल है। गॉव के स्कूलों में क्वारन्टाइन में रह रहे लोग जो गावों में जाकर रात में घूम आते थे उन्हें अब भगाया जा रहा है कि जाकर स्कूल में ही रहो।