एक तो कोरोना से आदमी बेहाल और अब टिड्डिया कर रहीं फसल बर्बाद
हे टिड्डियों ! कुछ तो रहम करों

सिरोही जिले में पिछले कुछ दिनों से टिड्डी दल लगातार खेतों में फैली फसलों को लगातार नुकसान पहुंचा रहा है। हमारे सिरोही संवाददाता प्रभु सिंह के अनुसार सिरोही के बालदा गाँव के खेतों में टिड्डियों ने पेड़ों की टहनियों और फसलों से लेकर कंटीली झाडिय़ों तक पर अपना कब्जा कर रखा हैं । जिससे किसानों के फसलों में भरी नुकसान देखने को मिल रहा हैं । अधिकारियों के निर्देश पर किसानों ने इन टिड्डियों को मारने व भगाने के लिए खेतों में धुआं किया, आवाजें भी निकाली और पटाखे चलाने के साथ खूब ढोल-थाली भी बजाई, लेकिन यह सभी बेअसर रहा। किसानों के फसल यूं बर्बाद देख कर उनके चेहरे मायूस हैं ।
कि टिड्डी दल की त्रासदी इस कदर दिख रही है कि किसान इन्हें भगाने के लिए तरह-तरह के जतन करते नजर आते हैं। गाँव के किसान जगतपाल सिंह ने बताया कि जिंदगी में उसने कभी ढोल तक नहीं बजाया, लेकिन टिड्डी दल को भगाने के लिए यह भी करना मजबूरी हो गया। महेंद्र सिंह देवड़ा कहते है कि उधर के पैसे से फलस बोया था यदि प्रशासन कुछ नहीं किया तो हम बर्बाद हो जाएगे ।