सम्मानित: फ्लैग मार्च में एमआई रोड़ पर निर्भया स्क्वाड जवानों पर बरसाए फूल

  • घरों में रहने की अपील

  • सराहनीय कार्य के लिए किया सम्मानित

“ एडिशनल डीसीपी सुनीता मीणा के नेतृत्व में हुआ फ्लैग मार्च ”

जयपुर। कोरोना कहर के बीच जयपुर पुलिस कमिशनरेट की निर्भया स्क्वाड टीम की ओर से कर्फ्यू क्षेत्रो मे लगातार रोजाना फ्लेग मार्च किया जा रहा है। इसी कड़ी मे शनिवार को नोडल अधिकारी एडिशनल डीसीपी सुनीता मीना के नेतृत्व मे फ्लेग मार्च किया। निर्भया स्क्वाड महिला पुलिस गश्त दल का शाम 5 बजे एमआईरोड पर मोटरसाइकिल फ्लेग मार्च निकाला गया। जिसमें गश्त दल नारी शक्ति व पुलिस शक्ति का प्रदर्शन करते हुए आम जनता से मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, कर्फ्यू व लाॅकडाउन के दिशा निर्देशों का पालन करने की अपील की गई। इस अवसर पर श्री अमरापुर स्थान के व्यस्थापक सन्त नंदलाल ने बताया कि निर्भया स्क्वाड टीम का हौसला बढ़ाने के लिये सिन्धी समाज की ओर से श्री अमरापुर स्थान पर मोटर साइकिल फ्लेग मार्च का पुष्प वर्षा के साथ अभिनन्दन किया जायेगा। उन्होने कहा कि जयपुर की महिलाओं व बुजुर्गो की सुरक्षा के लिये निर्भया स्क्वाड टीम ने कई सराहनीय कार्य किये है, जैसे गर्भवती महिलाओ की सुरक्षा, वृद्धाआश्रम में रहने वाले बुजुर्गो की सुरक्षा, लाॅकडाऊन के चलते नवजात बच्चो की माताओ का सेलेब्रेशन, बेसहारा भूखे लोगो को भोजन उपलब्ध कराने के लगातार प्रयास कर रही है। ये मानवता का बेहद उत्कृष्ट उदाहरण है। इनकी सेवाओं के लिये नोडल अधिकारी सुनीता मीना व निर्भया स्क्वाड टीम को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर नोडल अधिकारी द्वारा सभी आमजन से अपने घर में रहने के लिए अपील की गई।

यह भी देखें  जब सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों ने दिया जवाब, तो ये बन गए भगवान

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!