घर पर मास्क बना निःशुल्क बाँट रहा झाड़ोली गाव का बुजुर्ग

कोरोना महामारी के दौरान शासन, प्रशासन, डॉक्टर, पुलिस और सफाई कर्मी अपना अपना सहयोग दे रहें हैं वहीं राजस्थान के  सिरोही जिले के पिंडवाड़ा तहसील के  झाड़ोली गाव में एक बुजुर्ग (नाम देने से मना कर दिया ) मास्क बना कर लोगों तक निशुल्क बाँट रहें हैं । पूरे लॉक डाउन के दौरान बुजुर्ग ने घर बैठे मास्क बनाए और लगभग 300 से ज्यादा मास्क लोगो में बाटें । सेवा कार्य में लगे इस कोरोना कर्मवीर का हम सभी सम्मान करते हैं तथा इनका हौसला बढ़ाते हैं ।

बुजुर्ग का कहना है की सब लोग घर पर रह कर मास्क बना सकते हैं जोकि प्रधानमंत्री मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत अभियान का हिस्सा बन सकता है तथा सभी अपने आप को इस महामारी से बचा सकते हैं ।

सिरोही से प्रभु सिंह  की रिपोर्ट…

About Author

यह भी देखें  ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराया, चालक घायल

Leave a Reply

error: Content is protected !!