देवरहा बाबा आश्रम पर डॉ श्यामसुंदर दास पराशर की भागवत कथा

पांडे एन डी देहाती की रिपोर्ट

देवरहा बाबा आश्रम पर भागवत कथा के लिए निकली शोभायात्रा

कई साधु संत कलश यात्रा में हुए सम्मलित

देवरिया जिले में देवरहा बाबा आश्रम पर राजेश सिंह दयाल फाउंडेशन द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के लिए कलश में जल भरने के लिए भव्य शोभा यात्रा वृहस्पतिवार को गाजे बाजे के साथ निकाली गई। इस दौरान देवरहा बाबा के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा। वृहस्पतिवार को सुबह 8 वजे से आश्रम से हजारों पुरुष महिलाओं ने पीताम्बर वस्त्र धारण कर हाथ में कलश लेकर बाबा के जयघोष के साथ मुख्य जजमान राजेश सिंह दयाल, पीठाधीश्वर श्याम सुंदर दास, कथा व्यास डॉ श्याम सुंदर दास पराशर, स्वामी अभयानंद गिरी आदि के नेतृत्व में गाजे-बाजे के साथ सरयू तट देवरहा बाबा घाट पर आएं हुए विद्वानों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरकर पुनः आश्रम पहुंच कर कलश की स्थापना की गई।
इस शुभ अवसर पर भाजपा नेता संगीत सोम ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर महान संत देवरहा बाबा की तपोभूमि से आशीर्वाद प्राप्त किया । सायंकाल 5 बजे से डॉ श्याम सुंदर दास पराशर महराज के श्रीमुख से भागवत कथा का पाठ सुन हज़ारों की संख्या में आई हुई जनता मंत्रमुग्ध हो गई ।
इस दौरान देवाश्रम मठ लार के पीठाधीश्वर स्वामी अभयानंद गिरी, रामदयाल सिंह, रणविजय सिंह, विरेन्द्र कुमार चौधरी, राजेश कुमार, ,चन्द्र प्रकाश सिंह विशेन, ध्रुव कुमार गुप्ता, रामेश्वर सिंह, राजू सिंह दयाल, अंकित सिंह माही, श्रीयांश सिंह, सूर्यांश सिंह, आदर्श प्रताप सिंह, अखिलेश सिंह, इंदराज सिंह, रणधीर सिंह, पिंटू सिंह, देव सिंह, बालदेव सिंह, पारुल यादव, राजन सिंह विशेन, डब्बू सिंह, निरंकार त्रिपाठी , आलोक सिंह, प्रमोद सिंह, शिवप्रताप सिंह, सुरेंद्र सिंह, राकेश चौधरी, सतीश जायसवाल,राजू सिंह, अमरेन्द्र ठाकुर, संदीप सिंह,धन्न्जय मणी,अविनाश पाण्डेय, अमरेन्द्र सिंह, शक्ति चौधरी,पारुल यादव,रामू यादव आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

यह भी देखें  दांव पर है अशोक गहलोत की चतुराई

 

 

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!