अपराध : दौरान कारोबारी दंपती व बहू-बेटी की गला रेतकर नृशंस हत्या

प्रयागराज | लॉकडाउन में प्रशासन द्वारा जगह जगह पुलिसकर्मियों की तैनाती केवल बातें बन कर रह गई हैं । शहर के धूमनगंज कोतवाली अंतर्गत प्रीतम नगर में गुरुवार को इलेक्ट्रिकल्स कारोबारी परिवार के चार लोगों की गला रेतकर नृशंस हत्या कर दी गई। इस सामूहिक हत्याकांड से लोगों में काफी आक्रोश हैं तथा मामले को देखते हुये पुलिस ने फॉरेंसिक व डाग स्क्वायड टीम बुलाकर जांच पड़ताल शुरू कर दी हैं तथा हत्या की वजह और हत्यारे जानने के लिए पूछताछ कर रहीं हैं ।

कारोबारी के बेटे आशीष केशरवानी के अनुसार जब वह दोपहर करीब 3 बजे घर आया तो दरवाजा खुला हुआ था। अंदर जाकर देखा तो एक कमरे में पिता तुलसीदास केशरवानी, माता किरण और दूसरे कमरे में पत्नी प्रियंका, बहन निहारिका की खून से सने शव पड़े थे। यह देख उसकी चीख निकल गई तथा आस पास में भीड़ लग गई । स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, सूचना पर कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। आनन-फानन में सभी शवों को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया।

 

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!