जयपुर पुलिस ने कई चिन्हित क्षेत्रों में लगाया कर्फ्यू

  • थाना प्रताप नगर व मोती डूंगरी एरिया में कर्फ्यू

  • जयपुर पुलिस कोरोना को लेकर सख्त

जयपुर । वैश्विक महामारी को लेकर जयपुर पुलिस सख्त नजर आ रही है। रविवार को दो थाना क्षेत्रों के चिन्हित इलाकों में जयपुर पुलिस ने कर्फ्यू लगाया है। पुलिस कमिश्नरेट जयपुर के अनुसार अब तक कुल 44 थाना क्षेत्रों के 110 चिन्हित स्थानों में पूर्ण एवं आंशिक कर्फ्यू लगाया जा चुका है। हॉटस्पॉट इलाकों में पुलिस द्वारा सख्ती नजर आ रही है। रविवार को पुलिस थाना प्रताप नगर में सेक्टर 18 और मोती डूंगरी थाना क्षेत्र में दीपक मार्ग के चिन्हित क्षेत्र में कर्फ्यू लगाया गया है। कृषि ग्रस्त क्षेत्रों में निर्भया स्क्वायड टीम, क्यूआरटी ईआरटी, एसटीएफ, आर ए सी हाडी रानी, जेब्रा एवं गुड सवारों द्वारा निरंतर गश्त निगरानी की जा रही है। कर्फ्यू क्षेत्र में आमजन के आवागमन पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाया गया है। शहर में यातायात पुलिस व थानों द्वारा 448 स्थानों पर दिन एवं 118 पॉइंट पर रात्रि कालीन में बैरिकेड लगाकर नाकाबंदी की जा रही है। जयपुर शहर में अनावश्यक में बिना कारण आवाजाही करने वालों के विरुद्ध लॉक डाउन का उल्लंघन करते हुए पाए जाने पर आज कुल 41 वाहनों को जप्त किया गया है शहर में लॉक डाउन पर 16667 दुपहिया एवं दोपहिया वाहन जप्त किए गए हैं। आज पुलिस द्वारा 9 व्यक्तियों एवं विविध प्रकरणों में निरोधात्मक कार्रवाई में 15 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। अब तक कुल 1091 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

  • हेयर ड्रेसर की दुकान खोलने पर कार्रवाई:

लॉकडाउन के दौरान शहर में गारमेनट, ज्वैलर्स, बैगर्ल्स और हेयर ड्रेसर की दुकान खोलने और पार्क में घूमने वालों पर पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही हैं।

यह भी देखें  विवादित टिप्पणी : ब्राह्मणों ने बुद्धि का ठेका ले रखा है क्या? - शांति धारीवाल

 

  • लॉकडाउन उल्लंघन पर 10 आपराधिक प्रकरण दर्ज:

लॉकडाउन के दौरान कालाबाजारी और आवश्यक वस्तुओं की दुकानों से भिन्न दुकानें खोलने के संबंध में अब तक 460 प्रकरण दर्ज किए गए। पुलिस ने शनिवारा को तीन आपराधिक प्रकरण दर्ज किए।

  • साइबर पेट्रोलिंग

जयपुर शहर में सोशल मीडिया के माध्यम से कोरोना संक्रमण की विकट परिस्थिति में अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ जयपुर पुलिस की सोशल मीडिया सैल और साईबर ब्रांच द्वारा साईबर पेट्रोलिंग के माध्यम से निरंतर निगरानी रखी जा रही है। कोरोना के संबंध में सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने के संबंध में 18 जनों को गिरफ्तार कर कुल 11 प्रकरण दर्ज किए गए। साईबर पेट्रोलिंग के तहत चिन्हित असामाजिक तत्वों का डाटा बेस तैयार किया जा रहा है।

 

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!